Advertisement
T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रॉफी लेकर पैदल हनुमान मंदिर पहुंचे कप्तान सूर्यकुमार यादव, अहमदाबाद में जश्न का माहौल; देखें VIDEO
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ ही घंटों बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी लेकर हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे और भगवान हनुमान के दर्शन किए.
Advertisement
ICC Men's T20 World Cup 2026: भारत ने एक बार फिर क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों से अपना नाम लिख दिया. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के कुछ ही घंटों बाद भारतीय टीम का एक भावुक दृश्य सामने आया. टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव , मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी लेकर भगवान हनुमान के मंदिर पहुंचे और ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद लिया.
फाइनल में न्यूजीलैंड पर शानदार जीत
रविवार 8 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की. यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां हजारों दर्शकों ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनकर जश्न मनाया.
Advertisement
ट्रॉफी लेकर पैदल पहुंचे हनुमान टेकरी मंदिर
Advertisement
मैच समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों ने प्रसारण और प्रेस से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कीं. इसके बाद टीम के कुछ सदस्य ट्रॉफी लेकर स्टेडियम के पास स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के लिए पैदल रवाना हो गए. मंदिर पहुंचकर खिलाड़ियों ने भगवान हनुमान के दर्शन किए और टीम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे क्रिकेट प्रेमी काफी भावुक होकर देख रहे हैं.
भारत का स्वर्णिम क्रिकेट दौर
Advertisement
यह जीत कई मायनों में बेहद खास मानी जा रही है. भारत ने न केवल अपना खिताब बरकरार रखा बल्कि मेजबान देश के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनने का गौरव भी हासिल किया. इसके साथ ही 2024 से 2026 के बीच भारत का यह लगातार तीसरा आईसीसी खिताब है. क्रिकेट जानकारों का मानना है कि यह दौर भारतीय क्रिकेट के लिए स्वर्णिम समय बनता जा रहा है. टीम का आत्मविश्वास, रणनीति और खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारत को विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में शामिल कर रहा है.
भारत की पारी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े. अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 52 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं, संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए. संजू टी20 विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 25 गेंदों में 54 रन बनाए.
Advertisement
ईशान ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और चार छक्के लगाए. हालांकि, हार्दिक पांड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. सूर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि हार्दिक ने 18 रन बनाए. अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, जिसके दम पर भारतीय टीम 5 विकेट खोकर 255 रनों के बड़े टोटल तक पहुंचने में सफल रही. यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा. भारतीय टीम ने 2007, 2024 के बाद तीसरा बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया है. इसके साथ ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.
न्यूजीलैंड की टीम
फाइनल में भारत से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेलने वाले फिन एलन महज 9 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. इसके बाद रचिन रविंद्र भी एक रन बनाकर आउट हुए. ग्लेन फिलिप्स ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 5 रन बनाकर आउट हुए. मार्क चैपमेन को 3 रनों के स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा. डेरिल मिचेल की खराब फॉर्म फाइनल में भी जारी रही और वह 17 रन ही बना सके. एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे टिम सीफर्ट 26 गेंदों में 52 रन बनाने के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ईशान किशन को कैच देकर पवेलियन लौटे. सीफर्ट ने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए. जेम्स नीशम 8 रन ही बना सके, जो मैट हेनरी अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
Advertisement
कप्तान मिचेल सैंटनर ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं, अक्षर पटेल ने 27 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी ताकत साबित कर दी. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह खिताब सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि टीम की मेहनत, रणनीति और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया और एक नया इतिहास रच दिया. आने वाले समय में भी फैंस को टीम इंडिया से इसी तरह के दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.