Advertisement

Loading Ad...

एशिया कप में अफगानिस्तान का विजयी आगाज, पहले मैच में हांगकांग को 94 रन से रौंदा, तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज

अफगानिस्तान ने एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. इस टीम ने आबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए उद्घाटन मैच में हांगकांग को 94 रन से रौंद दिया है. यह टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत थी.

Loading Ad...

एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 188 रन बनाए, इसके जवाब में हांगकांग की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 94 रन ही बना सकी. 

एशिया कप में तीसरी सबसे बड़ी जीत 

एशिया कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, जिसने साल 2022 में शारजाह में हांगकांग के विरुद्ध 155 रन से जीत दर्ज की थी. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम है, जिसने साल 2022 में दुबई के मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रन से मुकाबला जीता था. 

Loading Ad...

यूएई की टीम साल 2016 में ओमान को 71 रन से शिकस्त दे चुकी है. यह टीम फेहरिस्त में चौथे पायदान पर है, जबकि हांगकांग को साल 2016 में 66 रन से मात देने वाली अफगानिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर भी है. 

Loading Ad...

पहले मैच में अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन 

शेख जायद स्टेडियम में 9 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 52 गेंदों में तीन छक्कों और छह चौकों की मदद से 73 रन की नाबाद पारी खेली.  इनके अलावा, मोहम्मद नबी ने 33, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 21 गेंदों पर 53 रन टीम के खाते में जोड़े. विपक्षी खेमे से आयुष शुक्ला और किंचित शाह को दो-दो विकेट हाथ लगे. 

Loading Ad...

इसके जवाब में हांगकांग खराब शुरुआत के बाद सिर्फ 94 रन ही बना सकी. बाबर हयात (39) और कप्तान यासिम मुर्तजा (16) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी और गुलबदीन नायब ने दो-दो विकेट हासिल किए. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...