Advertisement

Loading Ad...

एक बिहारी सब पर भारी...महज 14 साल में जबरदस्त कारनामा, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Under 19 World Cup 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने ना सिर्फ कई रिकॉर्ड्स बनाए बल्कि कई ऐतिहासिक कारनामे भी किए. महज 14 साल की उम्र में फाइनल जैसे मुकाबले में 30 बाउंड्री के साथ 175 रन बनाए और बना दिया इतिहास.

Vaibhav Suryavanshi/ @BCCI
Loading Ad...

भारत ने हरारे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार खिताब जीत लिया. इस मैच के हीरो रहे टीम इंडिया के भविष्य माने जा रहे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने ना सिर्फ ट्रॉफी भारत की झोली में डाल दी बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी. वैभव का कमाल इसी से समझा जा सकता है कि उनके खिलाफ इंग्लिश गेदबाजों के पसीने छूट गए. बकौल इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव सूर्यवंशी जब वह क्रीज पर थे, तो उनकी टीम को समझ नहीं आ रहा था कि कहां गेंदबाजी करें. 
 
वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 80 गेंदें खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए. उनकी इस पारी में 15 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे. 
 
सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने वैभव

इसी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के, अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी, फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज और अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. आइए, इन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Loading Ad...

फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड भी वैभव की झोली में

Loading Ad...

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 175 रन की पारी खेली. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है. इस लिस्ट में उन्मुक्त चंद दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में भारत की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 111 रन की नाबाद पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स (108), इंग्लैंड के स्टीफन पीटर्स (107) और भारत के मनजोत कालरा (101*) लिस्ट में क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वैभव के नाम

Loading Ad...

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस संस्करण में कुल 30 छक्के लगाए. इसी के साथ वैभव ने साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2022 में 18 छक्के जड़े थे. फिन एलन साल 2016 और 2018 में इतने ही छक्के लगा चुके थे.

एक ही पारी में भी सर्वाधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बने सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के विरुद्ध फाइनल मुकाबले में कुल 15 छक्के लगाए. वह अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक ही पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में नामीबिया के विरुद्ध 12 छक्के लगाए थे. ऑस्ट्रेलिया के क्रेग सिमंस इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2002 में केन्या के विरुद्ध 11 छक्के लगाए थे.

Loading Ad...

सूर्यवंशी ने यूथ वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने दिसंबर में आईसीसीए दुबई में यूएई अंडर-19 के खिलाफ अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. 

सूर्यवंशी के नाम अंडर-19 में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, उन्होंने 71 गेंदों में इस कारनामे को किया. इसी टूर्नामेंट में इसी मैदान पर इंग्लैंड के बेन मेयस ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 98 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे. अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक के मामले में वैभव दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने ये कारनामा 55 गेंदों में किया. ऑस्ट्रेलिया के विल मालाजचुक ने इसी साल जापान के विरुद्ध महज 51 गेंदों में शतक पूरा किया था.

Loading Ad...

हमें समझ नहीं आ रहा था कि कहां गेंदबाजी करें: इंग्लिश कप्तान थॉमस रेव

आपको बता दें कि मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में कहा, "जब कोई खिलाड़ी उस तरह फॉर्म में आ जाता है, तो मुकाबला हमेशा मुश्किल हो जाता है. उन्होंने पहले भी हमें दिखाया है कि वह क्या कर सकते हैं. ईमानदारी से कहूं तो हम थोड़े हैरान रह गए थे. अच्छी पिच पर जब सूर्यवंशी चल पड़े, तो हमें समझ नहीं आ रहा था कि कहां गेंदबाजी करें."

Loading Ad...

वैभव की पारी के कायल हुए थॉमस रेव

इंग्लैंड के कप्तान ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया, "हमने अपनी तैयारी की थी. योजना यही थी कि रिंग में फील्डर रखें, ज्यादा से ज्यादा समय तक स्टंप्स पर गेंद डालें और अपनी वैरिएशन का इस्तेमाल करें. यही तरीका पहले भारत के खिलाफ हमारे लिए कारगर रहा है, लेकिन आज वैभव का दिन था, उन्हें पूरा श्रेय जाता है."

Loading Ad...

भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप का खिताब

मालूम हो कि शुक्रवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए. वैभव 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 175 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा, कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन जोड़े.

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में महज 311 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए कैलेब फाल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रन की पारी खेली, जबकि बेन डॉकिंस ने 66 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

Loading Ad...

भारत ने कब-कब जीती ट्रॉफी

भारत ने इंग्लैंड को अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 के खिताबी मैच में 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ये ट्रॉफी जीती. भारत ने साल 2000 में मोहम्मद कैफ, साल 2008 में विराट कोहली, साल 2012 में उन्मुक्त चंद, साल 2018 में पृथ्वी शॉ, साल 2022 में यश ढुल और साल 2026 में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं.

Loading Ad...

ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार जीती ट्रॉफी

सर्वाधिक अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जिसने कुल 4 बार (1988, 2002, 2010, 2024) खिताब अपने नाम किए. पाकिस्तान ने साल 2004 और 2006 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था. इंग्लैंड (1998), साउथ अफ्रीका (2014), वेस्टइंडीज (2016) और बांग्लादेश (2020) ने एक-एक बार ट्रॉफी जीती है.

Loading Ad...

शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी (175) रन की शानदार पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रन पर सिमट गई. इसी के साथ यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनों वाला मुकाबला बन गया. इस मैच में दोनों टीमों ने कुल 722 रन बनाए हैं.

साल 2014 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 634 रन बने थे, जबकि साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की टीमों ने एक ही मैच में 631 रन जोड़े थे.

फाइनल में जीत का सबसे बड़ा अंतर

Loading Ad...

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 100 रनों की जीत का सबसे बड़ा अंतर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने साल 2024 में टीम इंडिया के खिलाफ 79 रन से फाइनल जीता था.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच में कुल 31 छक्के लगे, जो किसी भी यूथ वनडे में सबसे ज्यादा हैं. इस मैच में भारतीय पारी में कुल 19 छक्के लगे, जबकि इंग्लैंड की पारी में 12 छक्के देखने को मिले.

भारत को वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी!

Loading Ad...

आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, हर्वंश पंगलिया, मोहम्मद इनान, उधव मोहन और किशन सिंह.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...