×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महाशिवरात्रि पर महामुकाबला- काशी से पटना तक गूंजा ‘विजयी भव’, टीम इंडिया की जीत के लिए शिवालयों में महायज्ञ!

IND vs PAK Match: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक के बीच होने वाले महामुकाबले के लिए देशभर के मंदिरों में भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा-पाठ किए जा रहे हैं.

Author
15 Feb 2026
( Updated: 15 Feb 2026
07:50 AM )
महाशिवरात्रि पर महामुकाबला- काशी से पटना तक गूंजा ‘विजयी भव’, टीम इंडिया की जीत के लिए शिवालयों में महायज्ञ!
Image Credit- Social Media
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही मंदिरों में भारतीय टीम की जीत के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं.  उत्तर प्रदेश में लखनऊ, बनारस और बिहार के पटना में मंदिरों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जीत के लिए यज्ञ किए जा रहे हैं और बाबा से सभी क्रिकेट प्रेमी सिर्फ जीत की कामना कर रहे हैं.

कई राज्यों के मंदिरों में हो रहा पूजा-पाठ

क्रिकेट प्रेमियों ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के मैच से पहले भारत की जीत के लिए प्रार्थना की. घाट पर हवन और सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया और भगवान शिव की आरती की गई. पूजा में शामिल हुए क्रिकेट प्रेमी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हम भारतीय टीम की जीत पक्की करने के लिए घाट पर आए हैं. हमने भगवान शिव और मां गंगा से जीत की प्रार्थना की है कि पाकिस्तान परास्त हो और भारत की विजय हो.

Advertisement

जीत के लिए भगवान शिव की आरती की गई

वाराणसी के सारंगनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूजा-पाठ की गई. मंदिर में मौजूद क्रिकेट प्रेमी ने बताया कि जीत सुनिश्चित करने के लिए विशेष आरती और पूजा-पाठ किया गया है और रुद्राभिषेक भी किया गया है. हम सब मन से चाहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन हमारा देश ही जीते और पाकिस्तान की हार हो.

मंदिर में जीत के लिए रुद्राभिषेक

एक अन्य क्रिकेट प्रेमी ने कहा, "काशी पर हमेशा से बाबा की विशेष कृपा रही है और हमारी बाबा से यही प्रार्थना है कि वे महाशिवरात्रि की खुशियों को दोगुना कर दें और भारत को विजय दिलाएं. मंदिर में जीत के लिए रुद्राभिषेक भी कराया गया और इससे टीम को जीतने की आध्यात्मिक ऊर्जा भी मिलेगी”. 

विश्व हिंदू परिषद ने हवन-पूजा का आयोजन किया

Advertisement

पटना में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच भारतीय टीम के प्रति अलग लगाव देखने को मिल रहा है. पटना में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को पोस्टर में भगवान शिव और उनके गण के रूप में दिखाया गया है. क्रिकेट प्रेमी मिलकर पोस्टर की आरती उतारते दिखे और जीत की कामना की. बिहार के एक क्रिकेट प्रशंसक का कहना है, "आज टी20 विश्व कप का मैच पाकिस्तान और भारत के बीच है. भारत की जीत के लिए प्रार्थना और पूजा-अर्चना की गई. सभी भारतीय खिलाड़ियों को भगवान शिव के रूप में दर्शाया गया था. आज पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारत के खिलाड़ी धूल चटाने वाले हैं, हमें पूरा विश्वास है कि बाबा का चमत्कार होगा”. लखनऊ में भी भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच के दिन, विश्व हिंदू परिषद ने लखनऊ में हवन और पूजा का आयोजन किया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें