Advertisement

Loading Ad...

T20 मैच में बने 300 रन, 39 गेंदों पर साल्ट का शतक, इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार देर रात मैनचेस्टर में दूसरा टी20 मैच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने महज दो विकेट खोते हुए 304 रन बना डाले. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने इस मुकाबले में महज 39 गेंदों में शतक जड़ दिया.

Loading Ad...

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने 146 रन से शानदार जीत दर्ज की है. टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहला मौका था, जब किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ 300 रन का आंकड़ा पार हुआ है.

इंग्लैंड ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड 

साल 2024 में टीम इंडिया ने हैदराबाद में बांग्लादेश के विरुद्ध 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए थे. उसी साल भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में महज एक विकेट खोकर 283 रन बना चुकी थी.

Loading Ad...

अफगानिस्तान ने साल 2019 में आयरलैंड के विरुद्ध 278/3 का स्कोर खड़ा किया था. यह मैच देहरादून में खेला गया। वहीं, साल 2023 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन विकेट खोकर 267 रन बनाए थे. टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे बड़े स्कोर की बात करें, तो यह कारनामा जिम्बाब्वे के नाम है. जिसने साल 2024 में नैरोबी में चार विकेट खोकर 344 रन बनाए थे. वहीं, नेपाल की टीम साल 2024 में मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट खोकर 314 रन बना चुकी है.

Loading Ad...

फिल साल्ट की आतिशी पारी, 39 गेंदों में जड़ा शतक  

मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट ने 60 गेंदों में 141 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 15 चौके देखने को मिले. उनके अलावा जोस बटलर ने 30 गेंदों में 83 रन बनाए, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक ने 41 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से ब्योर्न फोर्टुइन को दो सफलताएं हाथ लगीं.

Loading Ad...

फिल साल्ट ने 60 गेंदों में 8 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 141 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान साल्ट इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज टी20 शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने. इस दौरान साल्ट इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज टी20 शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने.

158 पर सिमटी अफ्रीकी पारी 

साउथ अफ्रीकी टीम 16.1 ओवरों में 158 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए कप्तान एडन मार्करम ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि फोर्टुइन ने 16 गेंदों में 32 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने तीन शिकार किए, जबकि सैम कर्रन, लियाम डॉसन और विल जैक्स ने 2-2 विकेट निकाले. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 14 सितंबर को नॉटिंघम में आयोजित होगा.

Loading Ad...

फिल साल्ट ने इस मामले में लियाम लिविंगस्टोन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2021 में नॉटिंघम में पाकिस्तान के विरुद्ध 42 गेंदों में टी20 शतक पूरा किया था. यह इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी है. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी फिल साल्ट का ही नाम है, जिन्होंने साल 2023 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 119 रन बनाए थे. वहीं, साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 116 रन बनाने वाले एलेक्स हेल्स लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो इंग्लैंड ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 304 रन बनाए. इस टीम के लिए साल्ट ने 141 रन की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 30 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 83 रन बनाए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...