Advertisement

Loading Ad...

Cyclone Dana : चक्रवात 'दाना' नाम किस देश ने रखा? आखिर हर चक्रवात का नाम अलग क्यों होता है ?

हर साल भारत में कई चक्रवात समुद्री राज्य में आते हैं। लेकिन आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि हर बार चक्रवात का नाम अलग-अलग होता है। इससे पहले "असना" का कहर आया था। उससे पहले बिपरजॉय, रेमल जैसे अनोखे नाम के चक्रवात को आपने तबाही मचाते हुए देखा होगा। बता दें कि इस बार के चक्रवात का नाम "दाना" है। इसका मतलब "उदारता" होता है। इस नाम को कतर ने क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामकरण परंपरा के अनुसार चुना है।

Loading Ad...

ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों को चक्रवात "दाना" से अलर्ट रहने को कहा गया है। 24 और 25 अक्टूबर को कभी भी यह चक्रवात ओडिशा के तट से टकरा सकता है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तैयारी के साथ निपटने को तैयार है। राष्ट्रीय आपदा  के रूप में पांचों राज्यों में एनडीआरएफ की 56 टीमों को तैनात किया गया है। लेकिन क्या आप यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस चक्रवात "दाना" का मतलब क्या होता है ?  किस देश ने इस नाम को सुझाया ? जिसकी वजह से इसे यह नाम दिया गया। तो चलिए  आपके इन्हीं सवालों का जवाब देते हैं। 

चक्रवात "दाना", किस देश ने दिया यह नाम 

बता दें कि हर साल भारत में कई चक्रवात समुद्री राज्य में आते हैं। लेकिन आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि हर बार चक्रवात का नाम अलग-अलग होता है। इससे पहले "असना" का कहर आया था। उससे पहले बिपरजॉय, रेमल जैसे अनोखे नाम के चक्रवात को आपने तबाही मचाते हुए देखा होगा। बता दें कि इस बार के चक्रवात का नाम "दाना" है। इसका मतलब "उदारता" होता है। इस नाम को कतर ने क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामकरण परंपरा के अनुसार  चुना है। 

Loading Ad...

साल 1953 में शुरू हुई थी इस नामकरण की शुरुआत 

Loading Ad...

जानकारी के लिए बता दें कि चक्रवातों के नामकरण की परंपरा साल 1953 में अटलांटिक क्षेत्रों में आने वाले चक्रवातों को लेकर शुरू किया गया था। लेकिन हिंद महासागर की बात की जाए। तो WMO/ ESCAP के तहत नामकरण का प्रचलन शुरू हुआ। इस समूह में पहले सिर्फ भारत,पाकिस्तान,म्यांमार,मालदीव,थाईलैंड, ओमान,श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देश शामिल थे। लेकिन 2018 में इसका विस्तार हुआ। कई और देश इस समूह में जुड़े। इनमें ईरान,सऊदी अरब,यमन, संयुक्त अरब अमीरात,कतर जुड़े। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साल 2020 में चक्रवातों के लिए 169 देशों की एक लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में हर देश द्वारा सुझाव गए 13 नाम शामिल हैं।

भारी बारिश और 120 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

भारतीय मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चक्रवात "दाना" का प्रभाव ओडिशा के इन चार जिलों में ज्यादा रहेगा। इनमें जगतसिंहपुरा,भद्रक,बालासोरा और केंद्रापाड़ा जिले शामिल हैं। वहीं बालासोर,मयूरभंज व जाजपुर जिलों में  अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। 24 और 25 अक्टूबर की रात यह चक्रवात दस्तक दे सकता है। इस दौरान हवाएं 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना व्यक्त की गई है। 2 दिन देश के पांच राज्यों में भारी तबाही देखने को मिल सकती हैं। इनमें करोड़ों-अरबों रूपये की संपत्ति को छति पहुंच सकती हैं। आम नागरिकों को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...