अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तेज हो गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले और बढ़ाने की चेतावनी दी है, जबकि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियां ने बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग ठुकरा दी.
-
दुनिया08 Mar, 202601:30 PMमिडिल-ईस्ट में जंग तेज... ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने दुबई में किया ताबड़तोड़ हमला, धुआं-धुआं हुईं रिहायशी इमारतें
-
राज्य08 Mar, 202611:29 AMनिशांत कुमार होंगे बिहार के उपमुख्यमंत्री, CM नीतीश के सबसे करीबी नेता ने किया खुलासा
बिहार में सियासी हलचल के बीच जेडीयू विधायक हरिनारायण सिंह ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बनने वाली नई सरकार में उनके बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी है. साथ ही उन्हें विधान परिषद भेजने की भी तैयारी है.
-
मनोरंजन08 Mar, 202610:40 AMIran-Israel War: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई लौटकर इमोशनल हुए Vivek Oberoi, बोले- मेरा दिल तेजी से धड़क रहा था
विवेक ओबेरॉय ने कहा है कि इस मुश्किल समय में जिस तरह से वहां के प्रशासन ने शांति और सुरक्षा बनाए रखी, वह काबिल-ए-तारीफ है. एक्टर ने बताया कि इस पूरे समय उनके मन में अपने परिवार से मिलने की चिंता और भावनाएं लगातार चलती रहीं हैं.
-
राज्य08 Mar, 202610:24 AMकौन है मौलाना अब्दुल्ला सलीम? CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी के बाद लखनऊ में सड़कों पर उतरे लोग, निकाली शव यात्रा
लखनऊ के हजरतगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ. एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला फूंका और गिरफ्तारी की मांग की.
-
न्यूज07 Mar, 202607:38 PMनीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री, प्रदेश की सियासत में बढ़ी हलचल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और अब उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है. वह कल, यानी 8 मार्च, को जदयू में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले उन्होंने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बीच बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री इस दौरान जदयू पॉलिटिकल एडवाइजर कमेटी के सदस्य मोनी सिंह ने कहा कि निशांत कुमार 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जॉइन कर लेंगे. निशांत कुमार के पार्टी में स्वागत को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं. मोनी सिंह ने कहा कि लोग काफी उत्साहित हैं. निशांत कुमार के आने से पार्टी मजबूत होगी. इससे पहले निशांत कुमार शुक्रवार की देर रात पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के घर पहुंचे और पार्टी के युवा विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. कहा जा रहा है कि इस बैठक में संगठन और सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई तथा नीतीश कुमार के काम करने के तरीके को जारी रखने की चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई. उस बैठक में शामिल कई युवा विधायकों ने अपनी बात भी रखी. निशांत कुमार के आने से तय होगी पार्टी की रणनीति जदयू के अंदर यह भी चर्चा है कि निशांत कुमार आने वाले समय में पार्टी की रणनीति तय करने, संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान देंगे. बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के नामांकन करने के बाद जदयू में भारी नाराजगी देखी जा रही थी. कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पटना में जुटकर उनके इस फैसले के पुनर्विचार करने की मांग कर रहे थे. इस बीच, शुक्रवार को नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायकों, सांसदों, एमएलसी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी और अपनी बात रखी थी. इस बैठक में निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने पर मुहर लगी.
-
Advertisement
-
मनोरंजन07 Mar, 202604:33 PM‘मां बनने से पहले…’, दीपिका के 8 घंटे काम करने वाली मांग पर करीना कपूर-अनन्या पांडे ने दिया बड़ा बयान
दीपिका के 8 घंटे काम करने वाली शर्त को लेकर बॉलीवुड में काफी दिनों से बहस छिड़ी हुई है. वहीं अब करीना कपूर खान और अन्नया पांडे ने इस मामले पर रिएक्ट किया है.
-
ब्लॉग06 Mar, 202607:17 PMनया समीकरण, नया फॉर्मूला, बिहार की सत्ता में ऐसे होगा बंटवारा… JDU को डिप्टी CM और 15 मंत्री पद, BJP के पास स्पीकर?
नीतीश कुमार के द्वारा राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बैठकें जारी है. हर कोई नई सरकार के गठन में दलों की भागीदारी के बारे में जानना चाहता है. आइए, आपको बताते हैं.
-
मनोरंजन06 Mar, 202607:00 PMअमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सोनू सूद ने जारी किया Video, दुबई में फंसे लोगों की ऐसे करेंगे मदद
Iran-US War: सोनू सूद ने कहा है कि कि जो लोग युद्ध की स्थिति के बीच दुबई में फंसे हैं, उन्हें मुफ्त आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने मदद का एलान सिर्फ भारतवासियों के लिए नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर सभी के लिए किया है.
-
दुनिया06 Mar, 202603:32 PMइंजीनियरिंग, हिप-हॉप और अब सियासत, कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बदलने वाले हैं नेपाल की तस्वीर!
नेपाल में पिछले साल जेन जी (Gen Z) आंदोलन के बाद चुनाव हुए और वर्तमान में वोटों की गिनती जारी है. इस माहौल में बालेंद्र शाह को अगले प्रधानमंत्री के लिए एक भावी दावेदार माना जा रहा है. यही कारण है कि हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. आइए, विस्तार से बताते हैं.
-
न्यूज06 Mar, 202601:16 PMईरान-इजरायल तनाव बढ़ा, कोलकाता एयरपोर्ट से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
यरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से अपील की है कि अगर उनकी उड़ान मिडिल ईस्ट के किसी शहर के लिए निर्धारित थी तो वे एयरलाइन से संपर्क करके अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें. साथ ही एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की भी सलाह दी गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
-
धर्म ज्ञान06 Mar, 202608:00 AMबाड़मेर का रहस्यमयी किराडू मंदिर, राजस्थान का खजुराहो और साधु का श्राप
किराडू मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि एक रहस्यमयी व ऐतिहासिक अनुभव है. आज भी सुबह पूरा परिसर चहल-पहल वाला लगता है लेकिन जैसे ही शाम होती है, लोग जल्दी-जल्दी बाहर निकलने लगते हैं. कोई भी यहां शाम के बाद ठहरना नहीं चाहता.
-
ग्राउंड रिपोर्ट05 Mar, 202608:24 PMनीतीश के बाद कौन करेगा CM की गद्दी पर राज? गुस्साए JDU कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को घेरा
बिहार की राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है… राज्यसभा के लिए CM नीतीश ने भरा नामांकन भरने के बाद कार्यकर्ताओं में रोष है… जिसको लेकर JDU के लोगों ने जमकर हंगामा किया…
-
मनोरंजन05 Mar, 202606:36 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बेटी संग दुबई में फंसी ये बड़ी एक्ट्रेस, हाल बताते-बताते रो पड़ीं! Video हुआ Viral
Iran-US War:बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह इन दिनों दुबई में अपनी बेटी के साथ फंसी हुई हैं. उन्होंने वहां के हालात, अपने अनुभव, और सुरक्षा को लेकर भावनाएं साझा कीं.