निशांत कुमार ने पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई. इस दौरान निशांत कुमार ने कहा कि वह एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे और अपने पिता नीतीश कुमार के 20 वर्षों के काम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.
-
राज्य08 Mar, 202602:53 PM'पापा के 20 सालों के काम को...', नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, पटना में ली JDU की सदस्यता
-
मनोरंजन08 Mar, 202602:00 PMInternational Women's Day: भंसाली की फिल्मों के वो महिला किरदार जिन्होंने पर्दे पर गढ़े नए आयाम, हर सीन में दिखा वीमेन टच
संजय लीला भंसाली की हर फिल्म में फीमेल टच मिल जाता है क्योंकि उन्हें असल जिंदगी में भी सिर्फ उनकी मां ने पाला है. उन्होंने अपनी मां के हर काम को बहुत करीब से देखा है, और यही वजह है कि जो काम उनकी मां को करने पड़े, वो नहीं चाहते हैं कि उनकी फिल्मों के महिला किरदारों में वो छवि देखने को मिले.
-
न्यूज08 Mar, 202601:55 PMबजट का ‘मास्टरस्ट्रोक’! पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये का तोहफा, विपक्ष ने उठाए सवाल
Panjab Budget 2026-27: पंजाब सरकार ने महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने की घोषणा की है. कई महिलाओं ने इसे ‘आप’ की चुनावी गारंटी पूरी होने की दिशा में बड़ा कदम बताया है. वहीं, विपक्ष ने कई सवाल उठाए हैं.
-
न्यूज08 Mar, 202601:04 PMराष्ट्रपति का ‘अपमान’ कर बुरी फंसी ममता सरकार! गृह मंत्रालय ने मांग लिया जवाब, अमित शाह ने कहा- ये निचला स्तर
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में गृह मंत्रालय ने कड़ी नाराजगी जताई है. पश्चिम बंगाल सरकार से राष्ट्रपति के दौरे से जुड़े चार पॉइंट्स पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.
-
न्यूज08 Mar, 202611:39 AMअविमुक्तेश्वरानंद पर FIR करवाने वाले आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला, कौन है स्वाति अघोरी? जिसने ली जिम्मेदारी
आशुतोष महाराज ट्रेन में गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे. तभी सिराथू स्टेशन के पास एक अज्ञात हमलावर कोच में घुसा और आशुतोष महाराज की नाक और शरीर पर धारदार हथियार से वार कर दिया.
-
Advertisement
-
राज्य08 Mar, 202611:29 AMनिशांत कुमार होंगे बिहार के उपमुख्यमंत्री, CM नीतीश के सबसे करीबी नेता ने किया खुलासा
बिहार में सियासी हलचल के बीच जेडीयू विधायक हरिनारायण सिंह ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बनने वाली नई सरकार में उनके बेटे निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी है. साथ ही उन्हें विधान परिषद भेजने की भी तैयारी है.
-
न्यूज08 Mar, 202608:03 AMPM मोदी ने TMC को लिया आड़े हाथ, कहा- राष्ट्रपति का अपमान कर ममता सरकार ने सारी हदें पार कीं
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर प्रोटोकॉल विवाद बढ़ गया है. पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए इस घटना को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के साथ हुए व्यवहार से लोकतंत्र और आदिवासी समुदाय में विश्वास रखने वाले लोग आहत हुए हैं.
-
धर्म ज्ञान08 Mar, 202608:00 AM8 मार्च 2026 का पंचांग: रंग पंचमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि
रंग पंचमी पर शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 1 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक है
-
मनोरंजन08 Mar, 202607:00 AMदेशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 के ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे लोग
धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट चुका है. ट्रेलर की तारीफ करने वालों की भी कमी नहीं है, और न ही फिल्म की आलोचना करने वालों की.
-
न्यूज07 Mar, 202608:40 PMभाजपा की परिवर्तन यात्रा पश्चिम बंगाल में जोर पकड़ रही, नेताओं ने ममता सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि जैसे-जैसे यात्रा राज्य के जिलों और डिवीजनों में आगे बढ़ रही है, इसमें लोगों की भागीदारी और समर्थन बढ़ रहा है.
-
न्यूज07 Mar, 202608:35 PMसौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार ने एक साल में राजधानी को कर्जदार बना दिया
सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले एक साल में भाजपा सरकार ने कोई नया विकास कार्य शुरू नहीं किया है. उनके अनुसार, सरकार केवल आम आदमी पार्टी के समय शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स का नाम बदलकर उन्हें अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश कर रही है.
-
खेल07 Mar, 202607:49 PMवरुण चक्रवर्ती की फॉर्म चिंता का कारण, कुंबले के अनुसार बुमराह पर बढ़ सकता है दबाव
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है. इसके साथ ही आईसीसी इवेंट्स में अहमदाबाद के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड साल 2021 के बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंची है.
-
न्यूज07 Mar, 202607:38 PMनीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री, प्रदेश की सियासत में बढ़ी हलचल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और अब उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है. वह कल, यानी 8 मार्च, को जदयू में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले उन्होंने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बीच बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री इस दौरान जदयू पॉलिटिकल एडवाइजर कमेटी के सदस्य मोनी सिंह ने कहा कि निशांत कुमार 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जॉइन कर लेंगे. निशांत कुमार के पार्टी में स्वागत को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं. मोनी सिंह ने कहा कि लोग काफी उत्साहित हैं. निशांत कुमार के आने से पार्टी मजबूत होगी. इससे पहले निशांत कुमार शुक्रवार की देर रात पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के घर पहुंचे और पार्टी के युवा विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. कहा जा रहा है कि इस बैठक में संगठन और सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई तथा नीतीश कुमार के काम करने के तरीके को जारी रखने की चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई. उस बैठक में शामिल कई युवा विधायकों ने अपनी बात भी रखी. निशांत कुमार के आने से तय होगी पार्टी की रणनीति जदयू के अंदर यह भी चर्चा है कि निशांत कुमार आने वाले समय में पार्टी की रणनीति तय करने, संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान देंगे. बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के नामांकन करने के बाद जदयू में भारी नाराजगी देखी जा रही थी. कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पटना में जुटकर उनके इस फैसले के पुनर्विचार करने की मांग कर रहे थे. इस बीच, शुक्रवार को नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायकों, सांसदों, एमएलसी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी और अपनी बात रखी थी. इस बैठक में निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने पर मुहर लगी.