एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का नाम फाइनल किया है. रविवार देर शाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई. राधाकृष्णन बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक है.
-
न्यूज17 Aug, 202509:33 PMमहाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने की घोषणा, जानें कैसा है राजनीतिक करियर?
-
धर्म ज्ञान17 Aug, 202505:52 PMआज का राशिफल: कर्क राशि वाले निर्णय सोच समझ कर लें, मकर राशि वाले निवेश से बचें, जाने आपके लिए कैसा रहेगा दिन
सिंह राशि वाले जातकों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और लोग आपकी बात मानेंगे. मेष राशि वालों के लिए पार्टनरशिप में लाफ का योग है.
-
न्यूज17 Aug, 202505:20 PMकठुआ में बादल फटा, पंजाब के पठानकोट में आठ गांव जलमग्न; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी
पठानकोट के आठ गांवों में अचानक आई बाढ़ ने ग्रामीणों की जिंदगी खतरे में डाल दी. घर और खेत पानी में डूब गए हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन और मौसम विभाग समय रहते चेतावनी दे पाए? अगले तीन दिनों की भारी बारिश ने स्थिति को और भी नाजुक बना दिया है.
-
विधानसभा चुनाव17 Aug, 202504:54 PMराहुल-तेजस्वी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ में मल्लिकार्जुन खरगे के बिगड़े बोल, भड़के कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- जिसे सुनना है वो सुने, बाकी लोग बाहर…
बिहार के सासाराम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अचानक गुस्सा फूटा औऱ उन्होंने कह दिया कि जिसे सुनना है, वो सुने, बाकी लोग बाहर चले जाएं, 10 लोग भी रहेंगे तो भी मैं भाषण दूंगा.
-
राज्य17 Aug, 202503:42 PM‘बहुत घर बर्बाद कर लिए इसने सट्टे का प्रमोशन करके…,’ इस गैंग ने ली एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी
एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
-
Advertisement
-
न्यूज17 Aug, 202503:37 PM'पैगंबर नहीं लुटेरा था बाबर, नहीं हो सकती प्रभु श्रीराम से तुलना...', काशी-मथुरा विवाद पर बोलीं उमा भारती, कहा- कोई नेत्रहीन भी बता देगा वो मंदिर है
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि अयोध्या तो सिर्फ झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है. यह बात सबसे पहले उन्होंने ही 1991 में संसद में कही थी और यह आज भी रिकॉर्ड पर दर्ज है. इंडिया टुडे के शो #UnPolitics में उन्होंने कहा कि भगवान राम और बाबर की तुलना नहीं हो सकती क्योंकि राम देश की पहचान हैं जबकि बाबर एक हमलावर था. अयोध्या को विवादित मानना गलत है क्योंकि यहां आस्था का टकराव नहीं है. उनका कहना था कि राम और बाबर की तुलना नहीं, बल्कि राम जन्मभूमि की तुलना मक्का-मदीना से हो सकती है.
-
करियर17 Aug, 202501:42 PMNCERT का विभाजन दिवस पर दो खास मॉड्यूल तैयार, जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन को बताया भारत-पाकिस्तान के अलग होने का जिम्मेदार
NCERT द्वारा विभाजन की विभीषिका, स्मृति दिवस पर विशेष मॉड्यूल, क्साल 6-8 के मध्य और माध्यमिक कक्षाओं के लिए तैयार किया गया है. यानी कि अब मिडिल और सेकेंडरी स्कूलों के बच्चों को पढ़ाई के दौरान ये भी बताया जाएगा कि आजादी के समय 1947 में हुए बंटवारे से लोगों को कितनी मुश्किलों और दुखों का सामना करना पड़ा, और हमें उससे क्या सीख लेनी चाहिए.
-
न्यूज17 Aug, 202501:27 PMझारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट: कब होगी बारिश और किन जिलों में बदलेंगे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
झारखंड में मौसम का मिज़ाज बदलने लगा है. उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत कब मिलेगी? मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी कर दिया है. आने वाले दिनों में किन जिलों में झमाझम बारिश होगी और कब मानसून दोबारा सक्रिय होगा, इसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे.
-
टेक्नोलॉजी17 Aug, 202512:57 PMGoogle का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन 20 अगस्त को होगा लॉन्च, पहले ही लीक हुए सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस, जानें इससे जुड़े सभी बड़े अपडेट
Google अपने अगले बड़े फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 10 Pro Fold को 20 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने तारीख तो पक्की कर दी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस बार Google अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन में कौन से ऐसे नए फीचर्स लाएगा जो Samsung और Apple को कड़ी टक्कर देंगे? डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी को लेकर चर्चाएं तेज हैं, मगर असली राज का खुलासा लॉन्च इवेंट पर ही होगा.
-
ग्राउंड रिपोर्ट17 Aug, 202512:56 PMबिहार के मुसलमानों ने तेजस्वी यादव की ‘MY-MY’ राजनीति पर उठाए सवाल, ग्राउंड जीरो से स्पेशल रिपोर्ट
एक तरफ INDIA गठबंधन ख़ासकर तेजस्वी यादव बिहार में MY-MY समीकरण की बात करते हैं लेकिन दूसरी तरफ बिहार के बलरामपुर क्षेत्र के मुसलमानों ने स्थानीय विधायक का नाम लेने के साथ साथ तेजस्वी यादव से भी कहा कि आप भी तो यहां आकर देखो कि कैसे काम के नाम पर सिर्फ फोटोबाजी हो रही है. देखिये बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से NMF News की ग्राउंड रिपोर्ट.
-
न्यूज17 Aug, 202512:19 PMदेश है या कॉमेडी सर्कस... पाक सेना में हार पर सम्मान, आसिम मुनीर ने खुद को दिया दूसरा सबसे बड़ा सैन्य अवार्ड 'हिलाल-ए-जुर्रत'
पाकिस्तान में सियासत कम और कॉमेडी ज्यादा होती है. ऑपरेशन सिंदूर में करारी हार के बाद पाकिस्तान आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर ने खुद को ही देश का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान 'हिलाल-ए-जुर्रत' थमा दिया है. हार के बाद ये सेल्फ-अवॉर्ड वाला कारनामा पाकिस्तान के आजादी दिवस के मौके पर हुआ.
-
राज्य17 Aug, 202511:31 AMयूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 से 12 राउंड चलीं गोलियां, CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर अचानक गूंजे गोलियों के धमाके… बाइक सवार नकाबपोश हमलावर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर एल्विश यादव को किससे खतरा है और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है? पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, लेकिन जवाब अभी भी रहस्य बना हुआ है.
-
राज्य17 Aug, 202510:16 AMमहाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग जगह हुए हादसों में दो लोगों की मौत, 200 से ज्यादा लोग घायल, BMC ने की पूरे मामले की पुष्टि
महाराष्ट्र में हर साल गणेश चतुर्थी की तरह ही जन्माष्टमी के मौके पर धूम-धाम से मुंबई में जगह-जगह पर दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है. हालांकि इस बार का यह उत्सव कई परिवारों को दुख दे गया. दरअसल दही हांडी उत्सव में अलग-अलग जगह हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई वहीं 200 से अधिक लोग घायल हो गए. BMC ने पूरे मामले की पुष्टि की है.