गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नमो भारत ट्रेन के प्रत्येक कोच में दो-दो एसी यूनिट्स लगाए गए हैं, जो तापमान को स्थिर बनाए रखते हैं. आमतौर पर ट्रेन के अंदर का तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रखा जाता है, जिसे मौसम के अनुसार समायोजित भी किया जा सकता है. नमो भारत का एसी सिस्टम न केवल गर्मी से राहत देता है बल्कि धूल-धूप से भी यात्रियों को बचाता है. पूरी तरह वातानुकूलित वातावरण खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है.
-
न्यूज30 May, 202505:05 PMभीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देगी नमो भारत ट्रेन, साथ ही मिलेगी हाईटेक सुविधा
-
लाइफस्टाइल30 May, 202504:44 PMमोटापा कम करना है तो पहले बैठने की आदत बदल लें, वरना भारी कीमत चुकानी पड़ेगी!
अगर आप अपने वजन से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने बैठने के तरीकों को बदल लें, ज्यादा देर तक एक ही तरीके से बैठने से मोटापा बढ़ने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है. इसलिए सबसे पहले अपनी इस आदत को बदल लें, नहीं तो आपको कई परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं.
-
न्यूज30 May, 202504:25 PMPM मोदी ने कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिवार से की मुलाकात, कहा- आतंकियों के अंत तक जारी रहेगी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट पर शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशन्या से मुलाकात की. शुभम की पत्नी से घटना की जानकारी ली गई. इस दौरान शुभम की पत्नी ऐशन्या और पिता भावुक हो गए. पीएम ने ढांढस बंधाया और कहा कि आतंक के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी.
-
दुनिया30 May, 202504:22 PMबूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान! सिर्फ सिंधु ही नहीं पानी के एक और बड़े संकट से घिरा, 75 फीसदी ग्लेशियर सूखने से मचा हड़कंप
भारत के साथ सिंधु जल संधि समझौता रद्द होने के बाद पहले से ही जल संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है. एक स्टडी में दावा किया गया है कि हिंदू कुश पर्वत का ग्लेशियर 75 फीसदी तक पिघलने से काबुल नदी के प्रवाह पर असर पड़ेगा, जिसकी वजह से पाकिस्तान को बड़े जल संकट का सामना करना पड़ सकता है.
-
राज्य30 May, 202501:25 PMजिस होटल में कभी जिन्ना मनाया हनीमून, उस खंडहर होटल पर Amit Shah ने किया बड़ा ऐलान !
देवभूमि उत्तराखंड के जिला नैनीताल के जिस मशहूर होटल में मोहम्मद अली जिन्ना ने अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाया था, देखिये अंग्रेजों के जमाने के उस होटल का मोदी और धामी राज में क्या हाल हो गया है ?
-
Advertisement
-
न्यूज30 May, 202512:23 PMअंकिता भंडारी मर्डर केस में तीनों आरोपी दोषी करार, सभी को उम्र कैद की सजा, 97 गवाह, 500 पेज की चार्जशीट, लंबा चला संघर्ष
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) की अदालत ने फैसला सुना दिया है. इस मामले के तीनों आरोपियों को दोषी करार दे दिया गया है. करीब तीन साल चले लंबे संघर्ष में 97 गवाह, 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई. अब सजा का ऐलान बाकी है.
-
दुनिया30 May, 202511:09 AMगाजा में सीजफायर के लिए राजी हुआ इजरायल, US के प्रस्ताव को किया मंजूर, क्या मानेगा हमास?
अमेरिका के व्हाइट हाउस ने गुरुवार को पुष्टि की है कि इजरायल ने हमास के साथ अस्थायी युद्धविराम के लिए सहमति जताई है. जो गाजा में विनाशकारी युद्ध को रोकने और अधिक बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है.
-
न्यूज30 May, 202507:28 AM'पहले कुख्यात आतंकियों को सौंपे, तभी बातचीत पर विचार किया जाएगा', सिंधु जल संधि समझौते पर भारत की पाकिस्तान को दो टूक
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में भारत के साथ आतंकवाद सहित कई अन्य मुद्दे पर बातचीत की खुली पेशकश की थी. जिसके बाद भारत ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि 'आतंकवाद के मुद्दे पर तभी बातचीत होगी, जब भारत द्वारा सौंपी गई सूची के आधार पर आतंकवादियों को हमारे हवाले किया जाए. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से उसके अवैध कब्जे वाला हिस्सा खाली करने के बारे में ही बात की जाएगी.
-
दुनिया29 May, 202506:54 PMPAK-अफगान बॉर्डर पर बढ़ा सैन्य तनाव, पाकिस्तानी सेना ने तैनात किए टैंक, आमने-सामने आए दोनों देश
अफगान तालिबान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर एक बार फिर से तनाव देखने को मिल रहा है. दोनों ही देशों के बीच यह मामला सीमा पर नई चौकियां बनाने पर शुरू हुआ. इस दौरान पाकिस्तान ने सीमा पर टैंक तैनात कर दिए और अफगान सीमा पर बनी चौकियों को भारी तोप से निशाना बनाया. हालांकि, अफगान तालिबान की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई हुई है.
-
राज्य29 May, 202506:04 PM8 साल...222 अपराधियों का एनकाउंटर, योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति ने बदमाशों की तोड़ी कमर
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य से अपराध और अपराधियों को साफ करने की कसम खा ली है. मार्च 2017 से अब तक यूपी पुलिस ने 222 अपराधियों को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया है. 8,118 अपराधी घायल हुए हैं और 20,221 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जानिए पूरी डिटेल
-
राज्य29 May, 202504:00 PMयूपी में कन्याओं को मिलेगी सिंदूरदानी, CM योगी के फैसले का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी शादी में ‘सिंदूरदानी’ दिए जाने के फैसले को सराहनीय कदम बताया. उन्होंने कहा कि सिंदूर का विषय बहुत ही भावनात्मक है. सिंदूर की भावना और उसके महत्व के लिए एक महिला जीवनभर तपस्या, पूजा और व्रत रखती है और वह अपने सुहाग की रक्षा की कामना करती है. जिस तरह से आतंकियों ने ‘सिंदूर’ को उजाड़ने का काम किया है, उससे पूरे हिंदुस्तान में पीड़ा देखने को मिली और इस घटना ने सिंदूर के प्रति श्रद्धा रखने वाली महिलाओं को आहत किया.
-
राज्य29 May, 202512:35 PMबिहार में घोड़ा गिरफ्तार...पुलिस का गजब कारनामा, तस्करी के आरोप में ले गई थाने, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे!
पुलिस घोड़े को कब्जे में लेकर शराब माफियाओं की पहचान में जुट गई है. इस अनोखी तस्करी के तरीके ने पुलिस को भी चौंका दिया है. अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस घोड़े का मालिक कौन है और इसे किन लोगों ने शराब ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया.
-
मनोरंजन29 May, 202510:21 AM‘तूने मेरे यहां रेड डालना है’, Housefull 5 के इवेंट में फीस के सवाल पर भड़के अक्षय कुमार, बोले- तू हमारा भतीजा लगता है
फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार को एक शख्स की बात पर गुस्सा आ गया. दरअसल ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक शख्स ने अक्षय कुमार से उनकी फ़ीस को लेकर सवाल पूछ डाला. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार से किसी ने पूछा हाउसफुल 5 के लिए उन्होंने कितना चार्ज किया. इस सवाल को सुनते ही एक्टर भड़क गए, हालांकि अक्षय के जवाब को सभी ने मजाकिया अंदाज़ में लिया और सब इस दौरान हंस पड़े, क्योंकि एक्टर ने मजाक में ही जवाब दिया था.