×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महिला नेता ने कांग्रेस पर लगाया कास्टिंग काउच का आरोप, Congress ने पार्टी से ही निकाल दिया

कांग्रेस की महिला नेता सिमी रोजबेल जॉन ने कांग्रेस पार्टी पर कास्टिंग काउच के बेहद ही गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद कांग्रेस ने एक्शन लेते हुए सिमी रोजबेल जॉन को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।

Author
03 Sep 2024
( Updated: 09 Dec 2025
09:46 AM )
महिला नेता ने कांग्रेस पर लगाया कास्टिंग काउच का आरोप, Congress ने पार्टी से ही निकाल दिया
Advertisement
लड़की हूं लड़ सकती हूं। लेकिन जब कांग्रेस की लड़कियां Congress में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ेंगी। तो ना सिर्फ उन्हें तोड़ दिया जाएगा। बल्कि समय रहते पार्टी से बाहर का रास्ता तक दिखा दिया जाएगा। और तो और जो प्रियंका गांधी लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर महौल बनाती है। वो ऐसी लड़कियों की आवाज सुनकर सबसे पहले छुप जाती है। अब देखिये कांग्रेस पार्टी पर एक महिला नेता ने कास्टिंग काउच के आरोप लगाए।जैसे ही महिला नेता सिमी रोजबेल जॉन ने पार्टी के अंदर के काले राज को खुलकर बोला तुरंत कांग्रेस नेता सिमी रोजबेल जॉन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया। क्योंकि सिमी रोजबेल के आरोपों ने गांधी परिवार को हिलाकर रख दिया। दरअसल कांग्रेस नेता सिमी रोजबेल जॉन ने आरोप लगाया था कि पार्टी के अंदर कास्टिंग काउच कल्चर है यहां पर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समझौते करने पड़ते हैं। यहां टैलेंट या अनुभव काम नहीं आता है।


सिमी रोजबेल जॉन के इन आरोपों ने कांग्रेस को हिलाकर रख दिया है। और तो और प्रियंका गांधी के इस नारे को तमाचा मारने का काम किया है जिसने चिल्ला चिल्लाकर कहती थी लड़की हूं लड़ सकती हूं। अब जब एक लड़की अपने लिए कांग्रेस में ही रहकर जंग लड़ रही है तो कांग्रेस मे उसे समय से पहले पार्टी से निकाल फेंका है। खैर ये पहला मामला नहीं है जब कांग्रेस पार्टी पर या कांग्रेस के किसी नेता पर एक महिला ने इस तरह के घिनौने आरोप लगाए हों । इससे पहले अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह पर घिनौने आरोप लगाए। 

जब वो शिकायत के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंची तो उलटा अर्चना गौतम के साथ मारपीट की गई। लड़ने वाली लड़की को पार्टी से बाहर का रास्ता ही दिखा दिया गया। और जिसपर आरोप लगे यानी प्रियंका गांधी के पीए को किसी ने कुछ नहीं कहा। यही हाल हुआ है केरल की नेता सिमी रोजबेल जॉन का। उन्होंने बोलना शुरू किया। तो तुरंत उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया।

दरअसल सिमी रोजबेल जॉन ने ये बातें पिछले दिनों एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में की थी। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस में हड़कंप मचा। जिसके बाद केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बकायदा विज्ञापन जारी किया। और दावा किया गया कि अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के चलते सिमी रोजबेल के ऊपर यह कार्रवाई की है। सिमी राजनीतिक शत्रुओं के साथ मिलकर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की छवि खराब कर रही है।

राज बाहर आ जाए तो बीजेपी की साजिश बताते हैं। काले कारनामे खुल जाए। तो भी बीजेपी की साजिश बताते हैं। लेकिन ना कांग्रेस पार्टी में जिनके ऊपर आरोप लगते हैं उनपर कार्रवाई होती है। ना ही आरोपियों को कुछ कहा जाता है। बस कहा जाता है तो पार्टी के काले राज खोलने वालों को। उन महिलाओं को पार्टी के अंदर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाती है। वहीं जब सिमी रोजबेल जॉन  खुलकर बोलीं तो कांग्रेस की तरफ से क्या सफाई दी गई चलिए ये भी बताते हैं। कहा गया कि केपीसीसी की राजनीतिक मामलों की समिति की महिला नेताओं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला पदाधिकारियों और कांग्रेस की महिला इकाई की प्रमुख ने संयुक्त रूप से पार्टी नेतृत्व से शिकायत की थी इसमें अखिलेश भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व सदस्य जॉन के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध। 

जिसके बाद कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुधाकरन ने जॉन के खिलाफ कार्रवाई की है। ये कांग्रेस की तानाशाही है। जो दिखाती है कि पार्टी के जो भी काले राज खोलेगा। उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। जो लड़की लड़ने की कोशिश करेगी। उसके इरादों को तोड़ दिया जाएगा। काली करतूत बाहर आने के बाद कांग्रेस अब बुरी तरह फंस चुकी है।


यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें