Advertisement
Loading Ad...
विदेश से भारत लौटते ही बुरे फंस गए Rahul Gandhi , BJP ने उठाए गंभीर सवाल!
अमेरिका दौरे कर राहुल गांधी भारत लौट चुके हैं। भारत लौटते ही राहुल गांधी पर बवाल खड़ा हो गया है एक तरफ़ बीजेपी ने राहुल गांधी पर सवाल उठा दिए हैं। आरोप लगाया है कि राहुल गांधी सोरोस के प्लान पर काम कर रहे है। दूसरी तरफ़ सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लोगों ने बुरी तरह घेर लिया है।
Advertisement
Loading Ad...
देश और मोदी सरकार के ख़िलाफ़ ज़हर उगलकर Rahul Gandhi स्वदेश लौट चुके हैं। उनके भारत लौटने पर विवाद ना हो ये भला कैसे हो सकता है।क्योंकि राहुल गांधी ने जो हरकत विदेश में बैठकर की है। देश विरोधी लोगों से मुलाक़ात कर जो भी साज़िश रची है। उससे ना सिर्फ़ बीजेपी आग बबूला है। बल्कि देश की जनता भी उन्हें खदेड़ने के लिए तैयार बैठी है। इसी का नतीजा है की राहुल गांधी के भारत लौटते ही बीजेपी ने उनकी साज़िश की परतें खोलना शुरू कर दिया। जॉर्ज सोरोस से रिश्ते। और कांग्रेस के एजेंडे की परतें खोलते हुए शिवम त्यागी ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा।"विदेशों में भारत का खूब अपमान करके राहुल गांधी हिंदुस्तान वापस लौट गए हैं। सोरोस ने राहुल को क्या ऑर्डर दिया होगा इस बार ?, क्या नया प्लान होगा राहुल का देश में आग लगाने का ?, ये आदमी देश के लिए ख़तरनाक बनता जा रहा है "
क्यों अब राहुल गांधी और सोरोस को जोड़कर कांग्रेस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। चलिए पहले इसकी परतें खोल देते हैं। दरअसल जॉर्ज सोरोस पर आरोप लगाया जाता है कि वो राजनीति को आकार देने और सत्ता परिवर्तन के लिए फ़ंडिंग करके साज़िश रचते हैं। सोरोस पर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ भी साज़िश रचने के आरोप लगते रहे हैं। एक मंच पर खुले तौर पर सोरेन ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ ज़हर उगला था। सोरोन ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर बयान दिया था। इसी बीच स्मृति ईमानी ने बीते दिनों राहुल गांधी और सोरोन को लेकर बड़ा खुलासा किया था। और आरोप लगाया था राहुल गांधी के विदेश दौरे के दौरान सोरोस के लोगों ने उनसे मुलाक़ात की थी। राहुल-सोरोस के साथ मिलकर भारत में मोदी सरकार को गिराने की साज़िश रचने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में अब फिर राहुल गांधी अमेरिका पहुँचे तो उन्होंने इल्हान उमर से मुलाक़ात की । इल्हान उमर भी भारत विरोधी बयानों की वजह से चर्चा में रहती है। जिस एजेंडे पर इल्हान उमर चलती है।ठीक उसी एजेंडे पर विदेश में बैठकर राहुल गांधी काम कर रहे थे। ना सिर्फ आरक्षण पर मोदी सरकार को कोस रहे थे। बल्कि अल्पसंख्यकों के मसीहा बनकर जमकर झूठ भी फैला रहे थे। खैर अब राहुल गांधी अपने इसी झूठ पर भारत में बुरी तरह फँस गए हैं। ना सिर्फ़ बीजेपी ने उन्हें लौटते ही घेर लिया है। बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल गांधी की हेकड़ी निकालकर रख दी है डॉक्टर काम पांडेय नाम के एक यूज़र ने लिखा कि "इस व्यक्ति की देश में एंट्री पर बैन लगा देना चाहिए"।
इसके साथ ही पॉलिटिकल डायरी नाम के एक और यूज़र ने राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए लिखा । "भाई टीवी डिबेट में ज़रूर पूछना कि 10 तारीख़ के बाद से LoP कहां ग़ायब था ? इसके विदेश में अंडरग्राउंड हो जाने से इसके देश विरोधी लोगों से नज़दीकी होने का शक यक़ीन में बदल जाता है"
जबसे राहुल गांधी की इल्हान उमर के साथ फ़ोटो वायरल हुई है। तबसे राहुल गांधी पर लोग बुरी तरह भड़के उठे हैं। राहुल गांधी को विरोधी कहकर ट्रोल कर रहे हैं। बबलू नाम के एक और यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा "यह भारत के नागरिक भी नहीं है न ही इनको भारत से लगाव है न इस में सच कहने की हिम्मत है तारिक फतेह तस्लीमा नसरीन भी विदेशी नागरिक थे पर उनको सच्चाई से परहेज नहीं था पर राहुल जी को अपने देश से ही प्यार नही है न यह किसी की आवाज बन सके इनको बांग्लादेश के हिंदुओं का उत्पीड़न नही दिखता "
राहुल गांधी को कोसने वालों की लिस्ट यहीं ख़त्म नहीं हुई।आगे विवेक सिंह नाम के यूज़र ने लिखा कि "फूट डालो, राज करो" की निति के लिए प्रतिबद्ध, राहुल गांधी विदेश में कट्टरपंथी इस्लामिस्ट और ISI की मुखबिर से मुलाक़ात कर वापस आ हैं, जार्ज सोरस ने कुछ तो शिक्षा दीक्षा अवश्य ही दी होगी।
तो राहुल गांधी पर अब सोरोस से क्लास लेकर भारत में साज़िश रचने की कोशिश के आरोप लग रहे हैं। क्योंकि जब जब राहुल गांधी की बात पर भारत में रिएक्शन नहीं होता है। तब तब वो अपनी आवाज़ को बुलंद करने के लिए विदेशी मंच पर पहुंच जाते हैं। मोदी सरकार के साथ साथ RSS पर जमकर सवाल उठाते हैं। इस बार भी राहुल गांधी ने ऐसा ही किया। लेकिन राहुल गांधी का दांव उनपर ही भारी पड़ गया।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...