Advertisement
Loading Ad...
Kadak Baat :Kailash Gehlot ने Kejriwal के लिए बोल दी ऐसी बात, बीजेपी ने सिखा दिया सबक
दिल्ली में कैलाश गहलोत ने तिरंगा फहराया और केजरीवाल को आधुनिक स्वतंत्रता सैनानी बताया
Advertisement
Loading Ad...
Kejriwal : क्या आम आदमी पार्टी में कुछ बड़ा होने वाला है। क्या आतिशी- संजय सिंह और सिसोदिया खेल करने वाले हैं। ये बात इसलिए बाहर निकली है। क्योंकि Kejriwal की डिमांड थी की दिल्ली में आतिशी तिरंगा फहराएंगी। चिट्ठी लिखकर केजरीवाल एलजी को भेज रहे थे। लेकिन बीच में जेल प्रशासन ने केजरीवाल की चिट्ठी पर खेल कर दिया। चिट्ठी बाहर भेजने पर ही रोक लगी दी। और तो और केजरीवाल को गिरफ्तारी की चेतावनी भी दे डाली।
इसी बीच खबरें थी कि सिसोदिया या फिर संजय सिंह तिरंगा फहरा पाएंगें। लेकिन सिसोदिया के अरमान उस वक्त टूटे जब दिल्ली में कैलाश गहलोत ने बाजी मारते हुए तिरंगा फहरा दिया। क्यों। क्योंकि कैलाश गहलोत को एलजी की तरफ से परमिशन दी गई थी। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर कि क्या आतिशी संजय सिंह और सिसोदिया के बीच नारागजी बढ़ गई है। क्या इन तीनों नेताओं को छोड़कर कैलाश गहलोत को ही केजरीवाल की जगह मुख्यमंत्री भी बनाया जाएगा। या फिर पार्टी की कमान उन्हीं के हाथों में सौंपी जाएगी। क्योंकि केजरीवाल कब इस्तीफा दे दें। कुछ कहा नहीं जा सकता। और जिस तरीके से कैलाश गहलोत ने आगे आकर मोर्चा संभाला है उससे कयास तेजी से लगने लगे हैं। वहीं जब कैलाश गहलोत ने तिरंगा फहराया तो केजरीवाल के लिए काफी बातें भी कहीं। कैलाश गहलोत ने केजरीवाल को आधुनिक स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए कहा कि।
मुख्यमंत्री शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। सबूतों के आधार पर उन्हें कोर्ट से जमानत नहीं मिल रही है। बवाजूद उसके भी कैलाश गहलोत केजरीवाल को आधुनिक स्वतंत्रता सेनानी बता रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता अभी भी ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि शराब घोटाले में केजरीवाल को बीजेपी ने साजिश के तहत गिरफ्तार करवाया है।लेकिन हाईकोर्ट साफ साफ कह चुका है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी वैध है।सबूतों के आधार पर की गई है। लेकिन अब आप नेताओं को माहौल बनाना महंगा पड़ गया है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने कैलाश गहलोत पर तंज कसा है। केजरीवाल को आधुनिक स्वतंत्रता सैनानी कहने पर वार किया है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...