Advertisement

Loading Ad...

Kadak Baat : ग्रेटर नोएडा में 150 दुकानों पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, लोगों में मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर बनाई गई 150 दुकानों मकानों पर बुलडोजर चलाया गया है. प्रशासन की तरफ से पहले सभी को नोटिस जारी किया गया था उसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।

Loading Ad...

यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ यूपी में अपराधियों की तेजी से कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं। चाहे बदमाशों को सबक सिखाना हो या माफियाओं के काले साम्राज्य पर बुलडोजर चलाना हो, सभी कार्रवाई तेजी से की जा रही है। इसी बीच योगी सरकार के बड़े एक्शन से ग्रेटर नोएडा में हड़कंप मच गया। दरअसल,ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी बाजार में करीब 150 दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। आरोप है कि ये दुकानें और घर शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर बनाई गई थीं। 10,950 वर्ग मीटर शत्रु संपत्ति पर अवैध तरीके से मार्केट बनाया गया था। मुस्ताज अली और प्रदीप शर्मा ने शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर 150 दुकानें बनाई थीं।

भारी पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के साथ अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। SDM दादरी, 2 पीएसी की कंपनी और अन्य कई अधिकारी भी मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान लोगों ने हंगामा करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने सभी को समय रहते नियंत्रित किया और बुलडोजर चला दिया।

क्या होती है शत्रु संपत्ति?

Loading Ad...

जिन लोगों ने चीन या पाकिस्तान की नागरिकता हासिल कर ली, वे जो संपत्ति देश में छोड़ गए, उसे शत्रु संपत्ति कहते हैं। शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 ऐसी संपत्तियों को नियंत्रित करता है। यह अधिनियम गृह मंत्रालय द्वारा लागू किया जाता है। इस अधिनियम के मुताबिक शत्रु संपत्ति पर भारत सरकार का अधिकार होता है। पाकिस्तान से 1965 में हुए युद्ध के बाद 1968 में शत्रु संपत्ति अधिनियम पारित हुआ था।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में शत्रु संपत्तियों पर कब्जा कर दुकानें और घर बना दिए गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने जांच-पड़ताल की और सभी अवैध दुकानों को नोटिस जारी किया। इसके बाद बुलडोजर एक्शन से जमीन को मुक्त किया गया। प्रदेश में सीएम योगी अवैध कब्जा करने वाले अपराधियों और माफियाओं के प्रति कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं हैं। यूपी को अवैध कब्जा मुक्त कराने को लेकर योगी सरकार की तरफ से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तमाम जगहों पर तेजी से बुलडोजर दौड़ रहा है। ना सिर्फ अवैध जमीनों बल्कि यूपी में बहन-बेटियों के साथ अपराध को अंजाम देने की कोशिश कर रहे अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए उनके घरों को भी ढहाया जा रहा है। हाल ही में अयोध्या और कन्नौज में योगी सरकार का बुलडोजर चला। अयोध्या में सपा नेता मोईद खान पर रेप का आरोप लगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद पहले उसकी बेकरी को बुलडोजर से मिट्टी में मिलाया गया और फिर कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर दौड़ाया गया। इसी तरह कन्नौज में भी सपा नेता नवाब सिंह यादव के रिश्तेदार के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर से एक्शन लिया गया। यानी सीएम योगी पूरे यूपी में धड़धड़ तरीके से अपराध पर नकेल कसने के लिए एक्शन ले रहे हैं।


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...