Advertisement

Loading Ad...

Kadak baat : Congress ने Kejriwal पर कर दिया भयंकर खुलासा, आतिशी-संजय हो गए परेशान

केजरीवाल की बीमारी को लेकर शोर मचा रही आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है

Loading Ad...
Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की कुर्सी लगता है चुनाव से पहले ही उनके हाथ से निकल जाएगी। क्योंकि केजरीवाल के सियासी दोस्तों ने ऐसा धमाका कर दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता सिर पकड़कर रोने को मजबूर हो गए हैं।  ये सियासी दोस्त कोई और नहीं..बल्कि कांग्रेस के बड़े बड़े नेता है। दरअसल जैसे ही आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी, संजय सिंह सौरभ भारद्वाज ने शोर मचाया। केजरीवाल की तबीयत कोे लेकर जेल प्रशासन पर सवाल उठाया। वैसे ही बीजेपी से पहले कांग्रेस ने आतिशी- संजय सिंह की बोलती बंद कर दी। सबसे पहले मैदान में आए कांग्रेस के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित। जिन्होने बता दिया कि कैसे आम आदमी पार्टी हर मुद्दे पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है।



तो ये वही कांग्रेस है।  जो लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल की मसीहा बन रही थी। केजरीवाल के शराब घोटाले पर पर्दा डालकर उन्हें जेल से बाहर निकालने की मांग कर रही थी। और तो और सोनिया गांधी-राहुल गांधी केजरीवाल के पक्ष में हो रही रैलियों में शामिल हो रहे थे। जैसे ही चुनावी नतीजे आए। दिल्ली में ना कांग्रेस जीत पाई।ना आम आदमी पार्टी। ऐसे ही कांग्रेसियों ने केजरीवाल को आईना दिखा दिया। बता दिया कि दो सियासी दुश्मन दोस्त नहीं हो सकते। यही वजह है कि अब कांग्रेस चुनावी राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर रही है। और खुलकर केजरीवाल को घेर रही है। यहां तक की संदीप दीक्षित ने तो केजरीवाल की बीमारी के मुद्दे पर तंज कसते हुए ये तक चुटकी ले ली कि जो केजरीवाल भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कभी धरने पर बैठे थे। 9 दिन तक खाना नहीं खाया था। तो कैसे उनका शुगर लेवल ना बढ़ा ना घटा। लेकिन अब जेल में खाना भी मिल रहा है। इलाज भी। बावजूद उसके भी आम आदमी पार्टी के नेता शोर मचा रहे हैं। कि केजरीवाल की हालत खराब हो रही है। आतिशी ने आरोप लगाते हुए क्या कुछ कहा था। ये भी सुनिए।

आतिशी ने केजरीवाल की तबीयत को लेकर बीजेपी पर साजिश के आरोप ही लगा दिए।  दावा कर दिया की इसी तरह केजरीवाल का वजन कम होता रहा। तो वो कोमा में जा सकते है।  लेकिन वक्त रहते ही जेल प्रशासन ने आम आदमी पार्टी के बेनकाब कर दिया। लेटर जारी कर कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता माहौल बना रहे हैं झूठ फैला रहे हैं। और अब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को झूठ की राजनीति करने वाली पार्टी करार दे दिया है। जिससे केजरीवाल मुश्किलों में पड़ते दिखाए दे रहे हैं।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...