Advertisement
Kadak Baat : क्या बीजेपी को भी समर्थन दे सकते हैं केजरीवाल ?, राशिद अल्वी का AAP पर बड़ा आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है उनका कहना है कि केजरीवाल के बयानों से साफ़ है कि वो हरियाणा में बीजेपी का भी समर्थन कर सकते हैं यानी उन्हें बीजेपी की वजह से ज़मानत मिली है।
Advertisement
हरियाणा में केजरीवाल देंगे बीजेपी को समर्थन ?
यानी कि राशिद अल्वी कह रहे हैं कि अगर केजरीवाल ये कहते हैं कि सत्ता की चाबी उनके हाथ में है, तो ये उनकी गलतफहमी है क्योंकि कांग्रेस हरियाणा में अकेले ही सरकार बना रही है। इसके साथ ही राशिद अल्वी खुलकर आरोप लगा रहे हैं कि केजरीवाल बीजेपी को सपोर्ट करने ही जेल से बाहर आए हैं, जिससे कांग्रेस को भारी नुक़सान पहुंचे।
अब समझिए क्यों केजरीवाल के बोलते ही कांग्रेस चुनाव से पहले फंस गई है। दरअसल, कांग्रेस को उम्मीद है कि वे हरियाणा में चुनाव जीत जाएंगी। इसी भ्रम में चुनाव का ऐलान होते ही कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को खदेड़ दिया और गठबंधन करने से साफ़-साफ़ इनकार कर दिया। लेकिन अब राहुल गांधी और उनकी टोली इसलिए डर गए हैं कि चुनाव के क़रीब आते ही आंकड़े बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Advertisement
कांग्रेस को लग रहा है कि अगर सीटें बहुमत से कम आईं और आम आदमी पार्टी के साथ-साथ बीजेपी भी सीटें ले गई, तो समर्थन के लिए आम आदमी पार्टी के हाथ-पैर जोड़ने पड़ेंगे। केजरीवाल बीजेपी के साथ जाकर कांग्रेस के लिए "जैसी करनी वैसी भरनी" का उदाहरण सेट कर सकते हैं। इसलिए कांग्रेसियों ने रोना शुरू कर दिया है। अगर कुछ नहीं मिला, तो केजरीवाल और बीजेपी के साँठगाँठ के आरोप ही लगा दिए।
Advertisement
सोचने वाली बात है कि जो केजरीवाल चीख-चिल्लाकर बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रचार कर रहे हैं, दिल्ली से लेकर दूसरे चुनावी राज्यों में जमकर बीजेपी को गालियां दे रहे हैं, शराब घोटाले में उनकी गिरफ़्तारी के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं, तो भला कैसे वे केजरीवाल बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं? और बीजेपी भी किसी हाल में भ्रष्टाचार के दाग़ झेल रहे केजरीवाल को अपना साथी नहीं बनाएगी।
यह भी पढ़ें