Advertisement
Kadak Baat : AAP के बड़े नेता ने एक झटके में छोड़ दी पार्टी, पोल खुलसे से घबराए संजय सिंह
यूपी में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. लखनभ के जिलाध्यक्ष शेखर दीक्षित ने इस्तीफा दे दिया है।
Advertisement
पहले खोली पोल फिर AAP नेता ने दिया इस्तीफा
आम आदमी पार्टी के लखनऊ जिलाध्यक्ष शेखर दीक्षित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।इस्तीफा देते हुए शेखर दीक्षित ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।साथ ही आम आदमी पार्टी को किसानों के लिए कुछ नहीं करने का भी आरोप लगाया।
यूपी में पैर जमाने की कोशिश जब जब केजरीवाल की पार्टी ने की, उनके ही नेताओं ने सीएम साहब की कमर तोड़ दी। अब ऐेसे में शेखर दीक्षित ने खुलासा किया है कि फरवरी में उन्होंने पार्टी को इस्तीफा सौंप दिया था। लेकिन लापरवाही देखिए 5 महीने बीतने के बाद भी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है और तो और इसलिए अब उन्होंने सामने इस्तीफा सार्वजनिक कर कहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। क्योंकि वो 5 महीनों से पार्टी के लिए कोई भी काम नहीं कर रहे हैं। पार्टी की नीतियों से वो सहमत नहीं है। आम आदमी पार्टी किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है, बकायदा इसके लिए शेखर दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। पार्टी को किसान विरोधी बताकर संजय सिंह की पोल खोलकर रख दी है।
Advertisement
यह भी पढ़ें
जो आम आदमी पार्टी किसान आंदोलन के वक्त किसानों पर सियासत कर खुद को चमका रही थी। ये दिखा रही थी किसानों के हक की लड़ाई में सबसे आगे रहेगी। उस आम आदमी पार्टी के हाल का खुलासा उसके अपने ही नेताओं ने कर दिया है। इसके साथ ही संजय सिंह को भी लेकर भी कहा कि वादों से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की लेकिन संजय सिंह ने खेल कर दिया। फिलहाल शेखर दीक्षित ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। जैसे ही उन्होंने अपना इस्तीफा दिया, वैसे ही केजरीवाल तो केजरीवाल संजय सिंह समेत आप नेताओं की हालत खराब हो गई है।क्योंकि केजरीवाल यूपी में जड़े मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन उनके अपनी ही जड़े काट रहे हैं।