×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Kejriwal होने वाले हैं बेघर ?.. Raghav Chadha ने Modi सरकार से कर दी बड़ी मांग

आतिशी के मुख्यमंत्री बनते ही केजरीवाल बेघर हो गए हैं। क्योंकि अब उन्हें सीएम हाउस ख़ाली करना है। ऐसे में अब आम आदमी पार्टी के नेताओं मोदी सरकार से मांग कर दी है कि केजरीवाल के पास कोई घर नहीं है तो सरकार उन्हें सरकारी घर दे।

Author
21 Sep 2024
( Updated: 06 Dec 2025
03:22 AM )
Kejriwal होने वाले हैं बेघर ?.. Raghav Chadha ने Modi सरकार से कर दी बड़ी मांग
Advertisement
सत्ता में आएंगे। तो गाड़ी बंगला कुछ नहीं अपनाएंगे। कुछ ऐसा ही कहते हुए Kejriwal ने सत्ता में कदम रखा। लेकिन देखते ही देखते बंगला भी लिया।  गाड़ी भी ली। जब सीएम की कुर्सी छिनी तो केजरीवाल साहब ने रोना शुरू कर दिया। आप नेताओं की पूरी फ़ौज अब पीएम मोदी के सामने गिड़गिड़ाने पहुंच गई है। केजरीवाल को घर दिया जाए इसके लिए मीडिया को इकट्ठाकर पूरा माहौल बनाया जा रहा है। जो राघव चड्ढा अभीतक पार्टी की गतिविधियों से दूर थे। केजरीवाल के जेल जाने पर भी कुछ नहीं बोल रहे है। वो राघव चड्ढा केजरीवाल की इस्तीफ़ा होते ही माइक के आगे बैठकर मोदी सरकार के साथ साथ चुनाव आयोग से अपील कर रहे हैं। कि केजरीवाल को घर दिया जाए।

आम आदमी पार्टी अब चीख चिल्लाकर केजरीवाल के लिए घर की मांग कर रही है। याद है ये वही आम आदमी पार्टी है जिसको सरकारी साख सुविधाओं से कुछ नहीं लेना था। ऐसा दावा करती थी। लेकिन आज सीएम हाउस क्या छिना केजरीवाल तो छोड़िए उनका पूरा सियासी कुनबा माहौल बनाने बैठ गया। दुहाई तो ये दी जा रही है कि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। और नियमों के मुताबिक़ पार्टी के अध्यक्ष को दिल्ली में घर। और आप को कार्यालय दिया जाए। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहे हैं। सिर्फ़ राघव चड्ढा ही नहीं।  बल्कि संजय सिंह भी इस मुद्दे पर माहौल बना रहे हैं।

एक तरफ़ मीडिया के सामने बैठकर संजय सिंह बेचारे बन रहे हैं। केजरीवाल के घर छोड़ने पर भी सियासी कार्ड खेल रहे हैं। दूसरी तरफ़ राघव चड्ढा केजरीवाल के लिए मोदी सरकार के घर की मांग कर रहे हैं। अब समझिए केजरीवाल शीशमहल छिनने से क्यों इतने परेशान है। दरअसल दिल्ली के अंदर पूर्व विधायक या पूर्व मुख्यमंत्री को घर देने का कोई प्रावधान ही नहीं है। ना ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को घर मिलने का कोई नियम है बावजूद उसके भी घर के लिए आप नेता शोर मचा रहे हैं।  

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें