Advertisement

Loading Ad...

यूसुफ़-फिरोज ने की लड़की से छेडछाड़ ! योगी तोड़ेंगे हाथ-पैर ! होगा इलाज

आपको याद होगा आगरा से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें स्कूटी सवार लड़की को कुछ लड़के छेड़ते हुए दिख रहे थे। अब उन शोहदों यूसुफ़ और फ़िरोज़ को यूपी पुलिस ने सबक़ सिखा दिया है।

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लाख कोशिश कर रही है कि अपराधियों, मनचलों और बदमाशों के मंसबूों पर रोक लग सके लेकिन कुछ लोगों की मानसिकता ऐसी है जिन्हें ना अपराध से फ़र्क़ पड़ता है ना अंजाम से फर्क पड़ता है।तभी तो इतने सख़्त कदम उठाने के बावजूद, एनकाउंटर नीति और बुलडोज़र नीति चलाने के बावजूद अभी कुछ शोहदों के कान पर जूं तो नहीं रेंग रही है।तभी तो आगरा से एक ऐसी ख़बर सामने आई जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया।

आगरा से चौंकाने वाली ख़बर आई सामने

रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले की शाम की ही बात है। एक लड़की स्कूटी से जा रही थी। तभी अचानक दो लड़कों ने लड़की को घेर लिया।ये दो लड़के बार बार लड़की के क़रीब जा रहे थे, उसकी स्कूटी को गिराने की कोशिश कर रहे थे,उलटे सीधे तंज कस रहे थे, उसे धमका रहे थे।इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। बस फिर क्या जैसे ही यूपी पुलिस के सज्ञान में ये वीडियो पहुंचा, बहुत कम देर में ही इन शोहदो का अच्छे से इलाज हो गया।

मामला आगरा के विक्टोरिया पार्क इलाक़े का बताया जा रहा है। विक्टोरिया पार्क की तरफ़ से बेलनगंज की तरफ़ जा रही एक लड़की की स्कूटी में पेट्रोल ख़त्म हुआ तो उसने बाइक सवार तीन लड़कों से मदद माँगी थी। लड़के अपनी बाइक से लड़की की स्कूटी में धक्का लगा रहे थे और उसे पेट्रोल पंप तक पहुंचाने में मदद कर रहे थे। दूसरी तरफ़ जैसे ही युसूफ और फ़िरोज़ ने ये नजारा देखा वो तुरंत स्कूटी के पीछे लग लिए और चलती बाइक से ही गंदी गंदी फबतियां कसने लगे।

यह भी पढ़ें

जो लड़के पहले से लड़की की मदद कर रहे थे, उन्होंने शोहदों को धमकाया और कहा कि वो लड़की को परेशान ना करे, लेकिन ये शोहदे इतने दबंग थे कि इन्हीं लड़कों को उलटी सीधी गाली देने लगे। खैर आगे जाकर ट्रैफ़िक पुलिस के सिपाही ने भी रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। सिपाही ने आगे जाकर पुलिस को सूचित किया जिसके बाद ही स्नो को धर दबोचा गया। युसफ और फ़िरोज़ को फ़िलहाल जेल भेज दिया है जबकि पीड़ित युवती ने केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर अब इस मामले को लेकर माँग हो रही है कि सख़्त से सख़्त एक्शन लिया जाए।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...