Advertisement

Loading Ad...

सिख गुरुओं का AI वीडियो बनाकर विवादों में घिरे यूट्यूबर ध्रुव राठी, पंजाब से लेकर दिल्ली तक तगड़ा विरोध, FIR की उठी मांग

यूट्यूबर ध्रुव राठी पर सिख समुदाय के गुरुओं का अपमान करने का आरोप लगा है. इसको लेकर देश भर के सिख समुदाय के अंदर रोष देखने को मिल रहा है. दिल्ली से लेकर पंजाब तक उनके खिलाफ गुरुद्वारा कमेटियों ने उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है.

Loading Ad...
मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी बुरी तरीके से फंसते नजर आ रहे हैं. अपनी हर वीडियो को लेकर चर्चा में रहने वाले ध्रुव राठी पर सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है. बता दें कि ध्रुव राठी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर 'राइज ऑफ सिख' नाम से जो वीडियो अपलोड की है. उसमें सिख समुदाय के गुरुओं का AI वर्जन दिखाया गया है. जिसको लेकर समुदाय के अंदर रोष देखने को मिल रहा है. पंजाब से लेकर दिल्ली तक लोग तगड़ा विरोध जता रहे हैं. कई लोगों ने धुव्र राठी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है. इसके अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी X पर एक लंबा पोस्ट लिखकर वीडियो की निंदा की है.

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने दर्ज कराई शिकायत 

बता दें कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी यानी (DSGMC) ने ध्रुव राठी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कमेटी द्वारा शिकायत में कहा गया है कि 'ध्रुव राठी ने धार्मिक भावनाओं को ठोस पहुंचाया है. जिसकी वजह से उनके खिलाफ जानबूझकर, दुर्भावनापूर्ण कार्य के लिए धारा 295A के तहत FIR दर्ज करनी चाहिए. सिख समुदाय पवित्र इतिहास के साथ छेड़छाड़ को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा."

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने भी एक्शन की मांग की

ध्रुव राठी के वीडियो से बढ़ते विवाद को लेकर देश की कई गुरुद्वारा कमेटियों ने एक्शन की मांग की है. इनमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने भी सिख इतिहास को विकृत करने के लिए ध्रुव राठी की घोर आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि 'राठी को सिख इतिहास को विकृत करने के लिए AI का उपयोग करने का कोई अधिकार नहीं है. सिख इतिहास और गुरुओं के साथ अत्यंत सम्मानपूर्वक किया जाना चाहिए. इसे व्यावसायीकरण से दूर रखा जाना चाहिए.'

'मैं ध्रुव राठी के हालिया वीडियो की निंदा करता हूं' 

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ध्रुव राठी की वीडियो की निंदा करते हुए  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि "मैं, ध्रुव राठी के हालिया वीडियो "सिख योद्धा जिसने मुगलों को भयभीत कर दिया" की निंदा करता हूं. यह वीडियो न केवल तथ्यात्मक रूप से त्रुटिपूर्ण है, बल्कि सिख इतिहास और भावनाओं का घोर अपमान भी है. साहस और दिव्यता के अवतार श्री गुरु गोबिंद सिंह को एक बच्चे के रूप में रोते हुए दिखाना सिख धर्म की मूल भावना का अपमान है. जो निडरता, लचीलापन और चढ़दी कला का प्रतीक है." 

(DSGMC) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने भी की निंदा

इस विवाद पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि "DSGMC यूट्यूबर ध्रुव राठी के "द सिख वॉरियर हू टेररिफाइड द मुगल्स" नामक वीडियो की कड़ी निंदा करता है, जिसमें उन्होंने श्रद्धेय सिख गुरुओं को चित्रित करने के लिए गैर-जिम्मेदाराना तरीके से AI-जनरेटेड विजुअल का इस्तेमाल किया है. यह कृत्य न केवल सांस्कृतिक रूप से असंवेदनशील है.  बल्कि सिख भावनाओं और परंपराओं के लिए भी बेहद अपमानजनक है."
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...