Advertisement
Encounter को लेकर Yogi सरकार ने जारी की Guidelines, अब पुलिस वालों को मानना पड़ेगा नया नियम
एनकाउंटर पर सवाल और राजनीति के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है. फॉरेंसिक टीम मौके से एक-एक सबूत करेगी इकट्ठा, मारे गए अपराधी के परिजनों को सबसे पहले सूचना दी जाएगी। इसके साथ ही और कई नियम जारी किए गए है। योगी सरकार ने एनकाउंटर को लेकर नए गाइडलाइन जारी किए है।
Advertisement
पुलिस मुख्यालय ने एक गाइडलाइन जारी की है। ये नियम मुठभेड़ की प्रक्रिया में ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए बनाए गए हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि हर मुठभेड़ की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी, खासकर जब किसी अपराधी की मौत होती है या वह घायल होता है। यह कदम मुठभेड़ों की निष्पक्षता को बढ़ावा देगा और संबंधित मुद्दों पर बहस को कम करेगा। मुठभेड़ को लेकर क्या नियम लागू किए गए हैं, इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं आपको।
Advertisement
वीडियोग्राफी और पोस्टमार्टम प्रक्रिया
Advertisement
अब मुठभेड़ में मारे गए या घायल अपराधियों के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों की एक संयुक्त टीम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। इससे ये सुनिश्चित हो सकेगा कि सभी प्रक्रियाएं सही तरीके से और निष्पक्षता से की जा रही हैं।
परिजनों को सूचना देना
Advertisement
मुठभेड़ के दौरान अगर किसी अपराधी की मौत हो जाती है तो सबसे पहले उसके परिजनों को इसकी सूचना दी जाएगी। इससे परिवार के अधिकारों की रक्षा हो पाएगी।
पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण
नई गाइडलाइन के अनुसार पुलिसकर्मियों को भी मुठभेड़ों में शस्त्रों के सही और सुरक्षित उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि कार्रवाई के दौरान कोई अनहोनी न हो।
Advertisement
वैज्ञानिक जांच
नई गाइडलाइन में वैज्ञानिक जांच को प्राथमिकता दी जाएगी। मुठभेड़ वाले घटनास्थल की जांच में फॉरेंसिक लैब के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। जांच की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ये एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे निष्पक्ष और सटीक परिणाम मिल सकें। अब मुठभेड़ की जांच किसी अन्य थाने या क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी। इससे पक्षपात की संभावना कम हो जाएगी।
बैलेस्टिक जांच
Advertisement
अब उन हथियारों की बैलेस्टिक जांच कराई जाएगी जो मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल हुए हैं। इससे ये पता चल सकेगा कि हथियार कैसे और कहां इस्तेमाल किए गए थे। रिपोर्ट को केस डायरी में दर्ज किया जाएगा ताकि आगे चलकर कानूनी प्रक्रिया में इसे प्रमाणित किया जा सके।
यह भी पढ़ें
पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पुलिस की खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि सरकार अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है।बता दें कि सुल्तानपुर और बहराइच में हुए एनकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव बार-बार योगी पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे थे। इसी को देखते हुए योगी सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। खैर, जाते-जाते आपको छोड़े जाते हैं सीएम योगी के उन बयानों के साथ जो उन्होंने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर दिए थे।