Advertisement

Loading Ad...

दुनिया की पहली टेलीसर्जन कोंसोल SSII MantrAsana लॉन्च, सर्जरी के भविष्य को मिला नया आयाम

रोबोटिक टेक्नोलॉजी का यह इनोवेशन सर्जिकल केयर में महत्वपूर्ण है जिसके द्वारा विशेषज्ञ सर्जन कॉम्पैक्ट, सेल्फ-कंटेन्ड रोबोटिक सिस्टम के ज़रिए रिमोट से संचालन कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे भारत में डिज़ाइन एवं निर्मित किया गया है.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

SSII MantrAsana launched: आधुनिक सर्जिकल रोबोटिक टेक्नोलॉजी के डेवलपर एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल जो रोबोटिक सर्जरी को दुनिया में किफ़ायती एवं सुलभ बनाने के लिए प्रयासरत है ने एक बार फिर से इनोवेशन की सीमाओं को पार करते हुए दुनिया के पहले टेलीसर्जन कोंसोल एसएसआईआई मंत्रासन का अनावरण किया है.

 भारत में डिजाइन और निर्मित

मंत्रासन, दुनिया का पहला पूरी तरह से इंटीग्रेटेड, अर्गोनोमिक एवं पोर्टेबल टेलीसर्जरी कोंसोल है जो रिमोट प्रेसीज़न के साथ रोबोटिक्स क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव है. यह दर्शाता है कि किस तरह सर्जिकल विशेषज्ञता को किसी भी विशेष सर्जन के ऑफिस से टेलीसर्जन कोंसोल के छोटे डिज़ाइन तक विस्तारित किया जा सकता है जिससे टेलीसर्जरी करने के लिए पूरे ऑपरेटिंग रूम को सर्जन कोंसोल से जोड़ने की ज़रूरत नहीं रहती. रोबोटिक टेक्नोलॉजी का यह इनोवेशन सर्जिकल केयर में महत्वपूर्ण है जिसके द्वारा विशेषज्ञ सर्जन कॉम्पैक्ट, सेल्फ-कंटेन्ड रोबोटिक सिस्टम के ज़रिए रिमोट से संचालन कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे भारत में डिज़ाइन एवं निर्मित किया गया है.

Loading Ad...

Loading Ad...

लॉन्च कार्यक्रम में मौजूद रहे कई विशेषज्ञ

कार्यक्रम में मेडिकल एवं सर्जिकल क्षेत्र से जाने-माने विशेषज्ञ डॉ सुधीर श्रीवास्तव, संस्थापक एवं चेयरमैन, एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल; 

Loading Ad...
  • डॉ सुधीर रावल, मेडिकल डायरेक्टर, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रीसर्च सेंटर;
  • डॉ विश्वा श्रीवास्तव, सीईओ, एपीएसी, एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल;
  • डॉ ललित मलिक, चीफ़ कार्डियक सर्जन, जयपुर मणिपाल हॉस्पिटल;
  • डॉ सोमशेखर, एसपी, चेयरमैन, मेडिकल अडवाइज़री बोर्ड, एस्टर डीएम हेल्थकेयर, जीसीसी एंड इंडिया और
  • डॉ वेंकटेश मुनिकृष्णन, कन्सलटेन्ट कोलोरेक्टल एंड रोबोटिक सर्जन, अपोलो हॉस्पिटल्स आदि मौजूद रहे.

 छोटा, पोर्टेबल और स्मार्ट कंसोल

लॉन्च के मौके पर डॉ सुधीर श्रीवास्तव, संस्थापक एवं चेयरमैन, एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल ने बताया कि, ‘‘टेली सर्जन कोंसोल के साथ हमने आधुनिक सर्जिकल केयर को सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. मंत्रासन, टीएससी के माध्यम से हम दर्शा रहे हैं कि कैसे भारतीय इनोवेशन सर्जन की विशेषज्ञता को दुनिया के किसी भी कोने में पहुंचा कर हेल्थकेयर डिलीवरी में बदलाव लाया जा सकता है. कोंसोल का साइज़ छोटा होने के कारण सर्जन अपने ऑफिस से ही टेलीसर्जरी को अंजाम दे सकते हैं. तो अब टेलीसर्जरी करने के लिए ऑपरेटिंग रूप या पूरे मंत्रा सिस्टम की ज़रूरत नहीं होगी. कोंसोल के छोटे फुटप्रिन्ट और सेल्फ-कंटेंड चेयर होने की वजह से यह बेहद फायदेमंद है जो सभी इलेक्ट्रोनिक्स चेयर में ही इनबिल्ट है. सर्जन को 3 डीव्यू वाले लाईटवेट ग्लासेज़ पहनने होते हैं और रोबोटिक सिस्टम को रिमोट से नियन्त्रित करने के लिए मैगनेटिक सेंसर-आधारित कंट्रोल का इस्तेमाल करना होता है. यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि टेलीसर्जरी की इस छोटी युनिट को कहीं भी रखा जा सकता है.’’ 

Loading Ad...

 दुनिया में सर्जिकल एक्सपर्टीज़ को पहुंचाने की दिशा में कदम

एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल के मिशन के अनुसार चिकित्सकीय उत्कृष्टता को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विकसित एसएसआईआई मंत्रासन टीएससी के ज़रिए सर्जन भौतिक सीमाओं से परे रोबोटिक कौशल का इस्तेमाल कर सकते है और जीवनरक्षक प्रक्रियाओं को दुनिया के किसी भी कोने में सुलभ बना सकते हैं. मंत्रासन, टीएससी को दक्षता, आराम और कनेक्टिविटी के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसके कॉम्पैक्ट अर्गोनोमिक फुटप्रिन्ट के ज़रिए सर्जन बिना ओटी के भी रिमोट प्रक्रिया को अंजाम दे सकता है. मैग्नीफाइड 3डी एचडी विज़ुअलाइज़ेशन के साथ सर्जन का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है और रोबोटिक सर्जरी में सटीक परिणाम मिलते हैं. मंत्रासन, टीएससी दिसम्बर 2025 से भारत में उपलब्ध होगा और इसके बाद दुनिया में इसका विस्तार किया जाएगा.

एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल क्या है?

Loading Ad...

एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल, इंक (नास्दाकः एसएसआईआई) रोबोटिक सर्जरी को दुनिया की बड़ी आबादी के लिए किफ़ायती एवं सुलभ बनाने के प्रयास में आधुनिक सर्जिकल रोबोटिक तकनीकों का विकास करती है. कपंनी की प्रोडक्ट रेंज में इसका प्रॉपराइटरी ‘एसएसआई मंत्रा’ सर्जिकल रेबोटिक सिस्टम तथा ‘एसएसआई मुद्रा’ सजिर्जकल इन्स्ट्रुमेन्ट्स का व्यापक स्यूट शामिल हे, जो रोबोटिक कार्डियक सर्जरी सहित विभिन्न प्रकार की सर्जिकल प्रक्रियाओं में सहयोग प्रदान करता है. एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल एक अमेरिकी कंपनी है, जिसका मुख्यालय भारत में है, कंपनी ने अपनी आधुनिक तकनीकों, यूज़र के अनुकूल एवं किफ़ायती सर्जिकल रोबोटिक समाधानों को दुनिया भर में पहुंचाने की योजनाएं बनाई हैं.


 
एसएसआई मंत्रा क्या है?

यह भी पढ़ें

एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम एक आधुनिक तकनीकी फीचर्स से लैस एक मॉड्युलर मल्टी-आर्म सिस्टम है. इसमें 3-5 रोबोटिक आर्म्स का उपयोग किया जाता है. साथ ही इसमें ओपन-फेस अर्गोनोमिक सर्जन कमांड सेंटर, 32 इंच का बड़ा 3डी एचडी मॉनिटर, 23 इंच का 2डी टच पैनल होता है जिस पर मरीज़ से जुड़ी सभी जानकारी डिस्प्ले होती हैं. साथ ही इसमें एक वर्चुअल रियल टाईम इमेज और होलोग्राफिक डाईकोम इमेज के सुपर इम्पोज़िशन की क्षमता भी होती है. विज़न कार्ट टीम को 3डी एचडी व्यू देता है जिससे सर्जन सर्जरी के दौरान बेहतर सुरक्षा और दक्षता को सुनिश्चित कर सकता है. मॉड्युलर रोबोटिक आर्म के द्वारा आवश्यकतानुसार आर्म्स का उपयोग किया जा सकता है. इससे सर्जिकल ऑपरेशन्स में किसी तरह के टकराव की संभावना नहीं रहती. इसमें 40 विभिन्न प्रकार के रोबोटिक एंडो सर्जिकल उपकरण होते हैं, जिनका उपयोग कार्डियक सर्जरी सहित विभिन्न प्रकार की सर्जरियों में किया जा सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...