Advertisement
बिहार बंद का दिखने लगा व्यापक असर, गांधी सेतु पुल बंद, थोड़ी देर में पटना पहुंचेंगे राहुल गांधी
चुनाव आयोग की ओर से बिहार में चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के खिलाफ आज महागठबंधन की तरफ से बिहार बंद का ऐलान किया गया है. इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) सहित महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल हैं.
Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी थोड़ी देर में पटना पहुंचेंगे और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर इनकम टैक्स गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक मार्च करेंगे.
बिहार बंद का दिखने लगा व्यापक असर
पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-30 पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद के समर्थन में टायर जलाए हैं. इसके अलावा चक्का जाम के दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं ने गांधी सेतु पुल को बंद कर दिया है. यह पुल पटना से हाजीपुर, दरभंगा और पुर्णिय जैसे शहरों तक पहुंचने के लिए काफी अहम है. इस पुल के बंद होने से पटना से इन शहरों में जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है.
Advertisement
वे चुनाव आयोग और भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं. बिहार बंद के समर्थन में जहानाबाद के कोर्ट स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने पटना-गया रेल को रोक दिया. चक्का जाम की पहली तस्वीर बुधवार को हाजीपुर से सामने आई, जहां गांधी सेतु पर आरजेडी समर्थकों ने जाम लगा दिया.
Advertisement
उपमुख्यमंत्री ने बंद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने महागठबंधन की ओर से बुलाए गए बिहार बंद पर कहा, 'यह दुखद है और दुर्भाग्यपूर्ण है. चुनाव आयोग अगर जागरूकता फैलाना चाहता है तो यह कौन सा गलत है. यह कोई जाति या पार्टि के लिए नहीं है बल्कि सभी के लिए है. बाहर के लोग गलत वोटिंग न कर सकें इस पर इन्हें आपत्ति क्यों है?'
Advertisement
पटना के लिए रवाना हुए राहुल गांधी
यह भी पढ़ें
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पटना के लिए रवाना हो गए हैं. वह फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे. राहुल गांधी आज गोपाल खेमका के परिवार वालों से भी मिलने जा सकते हैं.