Advertisement

Loading Ad...

Rahul Gandhi ने Amethi सीट क्यों छोड़ी, CM Dhami ने पूरी कहानी बता दी !

पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह से घेर लिया है। सीएम धामी ने राहुल गांधी के अमेठी सीट छोड़ने को लेकर तंज कसा है। और उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने के फैसले पर बड़ी बात कह दी है। पूरी रिपोर्ट देखिए।

Loading Ad...
पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी के स्टार प्रचारकों में से एक। हर दिन कांग्रेस पार्टी को घेर रहे हैं। हर प्रदेश में कांग्रेस की कमियों को गिना रहे हैं। हर मुद्दे पर कांग्रेस की बोलती बंद कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने राहुल गांधी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल गांधी की उम्मीदवारी को ही कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है और कहा है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है। 

राहुल गांधी को लेकल उम्मीद जताई जा रही थी कि वो इस बार अमेठी से चुनावी मैदान में उतरेंगे लेकिन राहुल गांधी ने अपने सलाहकारों और चुनावी रणनीतिकारों की बातों में रहकर अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया। इधर, राहुल ने अपनी सीट बदली तो उधर सीएम धामी उनके ऊपर चुटकी लेने में बिल्कुल देर नहीं लगाई। 


ये बात भी सही है, राहुल गांधी को अमेठी सीट को छोड़कर नहीं जाना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस के रणनीतिकारों ने तय किया कि अमेठी से राहुल गांधी नहीं लड़ेंगे वो रायबरेली जाएंगे और अपनी मां की सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बस, इसी बात को लेकर बीजेपी उड़ चली। सीएम धामी ने राहुल गांधी के बहाने पूरे कांग्रेस पार्टी को एक साथ घेर लिया। 


राहुल गांधी ने अपने साथियों से पूछकर ही ये तय किया होगा कि वो अब अमेठी से नहीं लड़ेंगे। और इसके बदले रायबरेली को चुनेंगे। लेकिन इसके पीछे का गणित कुछ और भी है। और उसी गणित के आधार पर पुष्कर सिंह धामी लगातार राहुल गांधी को घेर रहे हैं। अब सवाल है कि वो क्या वजहें हैं जिसे जानकर राहुल गांधी ने अपनी सीट बदल ली है। 


हालांकि ये भी सच है कि राहुल गांधी लगातार तीन बार अमेठी से सांसद रहे। लेकिन 2019 में मिली हार ने कांग्रेस को एक संदेश दे दिया कि अमेठी में उनकी जमीन बीजेपी के सामने बहुत कमजोर हो चुकी है। तभी तो स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को पटखनी देकर सभी राजनीतिक जानकारों को चौंका दिया। 

बीजेपी इस बात को अच्छे से जानती है कि राहुल गांधी के लिए सियासी जमीन अमेठी में बहुत उपजाउ नहीं है। इस बात को धामी ने राहुल गांधी पर सियासी वार करने का आधार बना लिया है। तभी तो हर रैली, हर सभा, हर चुनावी भाषण में वो राहुल गांधी को घेरते हैं। और कहते हैं कि राहुल गांधी ने जैसे अमेठी से पलायन किया है, वैसे ही कांग्रेस पार्टी भी एक दिन पलायन कर जाएगी।  
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...