Advertisement

Loading Ad...

लाल किले पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे खरगे और राहुल गांधी? बीजेपी ने बताया देश का अपमान, अब कांग्रेस ने बताई न आने की वजह

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विपक्षी दल के दो बड़े नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का लाल किले पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में न पहुंचना भारत का अपमान बताया जा रहा है. बीजेपी के आरोपों से घिरी कांग्रेस ने अब अपना बयान जारी कर सफाई पेश की है.

Loading Ad...

79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर ध्वजारोहण के दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का कोई भी नेता मौजूद नहीं था. हैरानी की बात यह है कि आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि जब स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह से लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों के विपक्ष के नेता पूरी तरीके से गायब रहे. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. ऐसे में बीजेपी ने इस पर सवाल उठाया है. सत्ता पक्ष का कहना है कि मुख्य विपक्षी दल ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर देश का अपमान किया है. इसके बाद आरोपों से घिरी कांग्रेस के नेताओं ने भी पलटवार करते हुए राहुल और खरगे का इस कार्यक्रम में न शामिल होने की वजह बताई है.

लाल किले पर क्यों नहीं पहुंचे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे?

देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के दोनों बड़े नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का देश की आजादी समारोह के ध्वजारोहण कार्यक्रम में न पहुंचना एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है. बीजेपी ने पार्टी के कदम को देश का अपमान बताया है. ऐसे में कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने अपने पार्टी के दोनों बड़े नेताओं का बचाव करते हुए कहा है कि 'बीजेपी को यह समझना चाहिए कि पीएम मोदी का जो इतिहास है, वह यही है कि पिछले 11 साल से वह लाल किले की प्राचीर से एकता की बात करने के बजाय लगातार विपक्षियों पर आक्रमण के लिए इस मौके का इस्तेमाल करते हैं. भारत की राजनीति में लगातार विभाजन बनाने की कोशिश करते हैं.' 

Loading Ad...

'पीएम मोदी लगातार ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं'

Loading Ad...

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 'पीएम मोदी लगातार ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे लगता है कि यह देश केवल 2014 में ही जगा है. जैसे उन्होंने अपने भाषण में बताया कि भारत खाद्यान्न में नंबर वन है. भारत चावल में नंबर वन है, मसाले में और फ्रूट में भी, लेकिन यह सब बताते हुए उनकी जुबान लड़खड़ा गई. यह हरित क्रांति की वजह से हुआ, जो इंदिरा गांधी जी ने शुरू किया था, नंबर वन राजीव गांधी के कार्यकाल में हुआ, जिन्होंने ऑयल सीड जैसे मिशन शुरू किए थे.' 

'पीएम मोदी सिर्फ विपक्ष को टारगेट करते हैं'

Loading Ad...

सप्पल ने यह भी कहा कि 'नंबर वन नरसिम्हा राव जी की रेजिम से हुआ था. प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ विपक्ष को टारगेट करते हैं, चाहे वह संसद के अंदर हो या लाल किले पर. बीजेपी का यह भी कहना सरासर गलत है कि वह केवल संविधान की बात करते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि संविधान ने पीएम मोदी को देश को एक रखना और देश की एकता को बनाए रखने की जिम्मेदारी दी है. देश की एकता की पहली चीज है स्वाधीनता, ऐसे में वह इस तरह की कोई भी बात ना कहें, जो विभाजक हो, लेकिन हम कह सकते हैं या फिर यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 11 साल का हमारा अनुभव ऐसा नहीं है.'

बीजेपी ने बोला तीखा हमला 

यह भी पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का स्वतंत्रता दिवस समारोह के ध्वजारोहण में न पहुंचना देश का अपमान बताया जा रहा है. यह बयान बीजेपी की तरफ से आया है. बीजेपी के पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दोनों ही नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'उनकी अनुपस्थिति के साथ ही कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि उसे कुछ भी लेना-देना नहीं है. लोकसभा में भी विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का बहिष्कार किया. उसके बाद लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम का भी उन्होंने इसी तरह से अपमान किया, यह एक राष्ट्रीय पर्व था न कि किसी का जन्मदिन या किसी पार्टी का कार्यक्रम.'

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...