Advertisement

Loading Ad...

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश Indonesia की CM Yogi ने क्यों की तारीफ ?

Ayodhya में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया लेकिन इसके बावजूद ओवैसी जैसे मुसलमान आज भी अयोध्या में राम मंदिर बर्दाश्त नहीं कर पाते क्योंकि उन्हें बाबरी ढांचे से प्यार है, ऐसे लोगों को योगी आदित्यनाथ ने दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया से सीख लेने की नसीहत दी है !

Loading Ad...
जिस हिंदुस्तान में भगवान राम का जन्म हुआ। उस हिंदुस्तान में भगवान राम को अपनी ही जन्मभूमि अयोध्या में विराजमान होने के लिए सैकड़ों साल तक इंतजार करना पड़ा। क्योंकि मुगल आक्रांताओं ने उनका मंदिर तोड़ कर बाबरी ढांचा खड़ा कर दिया। और जब हिंदुओं ने मुगलों के बनाए ढांचे को तोड़ा तो बाबर के चहेतों को ऐसा दर्द हुआ जैसे मानो मुगल आक्रांता बाबर उनका रिश्तेदार हो। जिसकी वजह से हिंदुओं को अपने ही हिंदुस्तान में भगवान राम की जन्मभूमि के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़नी पड़ी। और लड़ाई जीत कर भव्य राम मंदिर बनवा दिया। लेकिन इसके बावजूद ओवैसी जैसे मुसलमान आज भी राम मंदिर देख कर चिढ़ते हैं। ऐसे लोगों को योगी आदित्यनाथ ने दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया से सीख लेने की नसीहत दी है।

दरअसल उत्तर प्रदेश की सत्ता संभाल रहे भगवाधारी योगी आदित्यनाथ जब भी बोलते हैं डंके की चोट पर बोलते हैं। और बिना कोई लाग लपेट बोलते हैं।इसीलिये कुछ ही दिनों पहले जब वो भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे तो इसी दौरान मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में बीजेपी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी ली। और इसी बैठक में उन्होंने बाबर के चहेतों को तगड़ी नसीहत देते हुए कहा कि।"बाबर को अपना पूर्वज मानने वालों को इंडोनेशिया के लोगों से सीख लेनी चाहिए, इंडोनेशिया में सबसे अधिक मुस्लिम समाज की आबादी है फिर भी वहां के लोग अपने को प्रभु श्रीराम का वंशज मानते हैं और अपने नाम सनातन संस्कृति के अनुसार ही रखते हैं इसीलिए वहां के रुपये में गणपति भगवान की फोटो है और एयरलाइंस का नाम गरुड़ (एयरलाइंस) है"


इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है। लेकिन इसके बावजूद वहां के लोग खुद को गर्व से भगवान राम का वंशज मानते हैं। और भव्य रूप से रामलीला का आयोजन भी किया जाता है। जिसका जिक्र खुद पीएम मोदी कई बार कर चुके हैं।

इतना ही नहीं साल 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान इंडोनेशिया से आए मुस्लिम कलाकारों ने राजस्थान के बिकानेर में राम लीला का मंचन भी किया था। और अपनी कला के जरिये लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया था।

आपको बता दें इंडोनेशिया में 20 करोड़ 70 लाख से भी ज्यादा मुसलमान रहते हैं। यानि कुल आबादी के 87 फीसदी तो सिर्फ मुसलमान हैं।और 13 फीसदी लोग दूसरे धर्म के हैं। लेकिन इसके बावजूद यहां के मुसलमान खुद को भगवान राम का वंशज मानते हैं।और आज भी यहां दस हजार से ज्यादा मंदिर हैं। जहां लोग पूजा पाठ करते हैं। और यहां भारत में जहां सबसे ज्यादा हिंदुओं की आबादी है। लेकिन इसके बावजूद हिंदुओं को अयोध्या। काशी मथुरा में अपना ही मंदिर हासिल करने के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ते हैं। क्योंकि यहां के कुछ कट्टरपंथी मुसलमान सनातन धर्म का सम्मान करना तो छोड़ दीजिये।ओवैसी जैसे लोग जय श्रीराम के नारा भी जुबान से बोलना पाप समझते हैं और जय श्रीराम के स्थान पर JSR बोलते हैं। यही वजह है कि सीएम योगी ने भगवान राम की धरती अयोध्या से ऐसे कट्टरपंथियों नसीहत देते हुए कहा था कि बाबर को अपना पूर्वज मानने वालों को इंडोनेशिया के लोगों से सीख लेनी चाहिए। 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...