Advertisement
Loading Ad...
अचानक राजभवन क्यों पहुंचे CM Nitish? क्या बिहार में होगा कैबिनेट विस्तार ?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 09 जनवरी 2025 को अचानक पटना के राजभवन पहुंच गए। इस भेंट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कैबिनेट विस्तार से जुड़ा हो सकता है। इसके अलावा भी कई अटकलें लगाई जा रही है। देखिए ये खास रिपोर्ट।
Advertisement
Loading Ad...
चुनाव की तारीख दिल्ली की सामने आई है लेकिन राजनीतिक गतिविधियों में उबाल बिहार में देखा जा रहा। पहले इस खबर ने सुर्खियां बटोरा की बिहार में एक बार पिर नीतीश कुमार पलटी मारने वाले है। NDA के भीतर कलह को देख लालू यादव को लगा कि अब एक बार पिर नीतीश कुमार पलटी मारने वाले है। पर ऐसा कुछ हुआ नहीं। BJP ने इस बार की घोषणा कर दी कि बिहार विधानसभा चुनाव NDA नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेगी। अब इस बात की खुशी NDA खेमे में मन ही रही थी कि अचानक सीएम नीतीश कुमार आज राजभवन पहुंच गए।
9 जनवरी को बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंच गए। हालांकि वो क्यों पहुंचे इसकी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई पर कयास लगाए जा रहें है कि बिहार में जल्द कैबिनेट विस्तार हो सकता है। सूत्र बताते है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान को नए मंत्रियों की लिस्ट सौंपने गए थे। दोनों के बीच कैबिनेट विस्तार की चर्चा भी हुई है। 15 जनवरी।
मंत्रीमंडल विस्तार की क्यों लगाई जा रही अटकलें?
कई दिनों से इस बात की चर्चा है कि बिहार में मत्रीमंडल विस्तार होगा। सूत्रों के हवाले से खबर ये है कि विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। इस विस्ता में बीजेपी के 4 और जेडीयू के 2 नए मंत्री बनाए जा सकते है।
कुछ दिन पहले ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ये कहकर सियासित तेज कर दी थी कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे हमेशा खुले है, हमने उनको माफ कर दिया है। हालांकि नीतीश कुमार कुछ दिन चुप रहने के बाद उसपर अपना बयान दे चुके कि उनसे दो बार गलती हो चुकी है। अब वो इस इस गलती को नहीं दोहराएंगे।
खैर मंत्रीमंडल विस्ताक की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टी होना बाकी है। आधिकारिक तौर पर राजभवन जाने के कारण का इंतजार सभी को है। खैर आपको क्या लगता है कि नीतीश कुमार अचानक राजभवन क्यों पहुंचे होंगे?
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...