Advertisement

Loading Ad...

‘…क्यों छुपा रही हो? क्या ऐसा डर है, जिसे दबा रही हो?’ सुप्रीम कोर्ट के फटकार के बाद गौरव भाटिया ने ममता बनर्जी पर कसा तंज

I-PAC छापेमारी मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ममता सरकार को फटकार लगाए जाने के बाद बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तंज कसते हुए कहा है कि, ‘तुम इतना क्यों छुपा रही हो? क्या ऐसा डर है, जिसे दबा रही हो?’

Loading Ad...

सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार और कोलकाता पुलिस को एक बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने आई-पैक के खिलाफ तलाशी करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी है. इसे लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है.

‘जंगल राज बिल्कुल ममता राज जैसा होता है’

 भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से मिले करारे झटके से स्पष्ट हो गया है कि जंगल राज कैसा होता है. जंगल राज बिल्कुल ममता राज जैसा होता है.

Loading Ad...

‘पश्चिम बंगाल में विचारधारा की लड़ाई’

Loading Ad...

भाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि पश्चिम बंगाल में विचारधारा की लड़ाई चल रही है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल और संविधान में आस्था रखने वाली जनता है, तो दूसरी तरफ अराजकता की मूर्ति और जंगल राज की प्रतीक ममता बनर्जी हैं.

‘मुख्यमंत्री को क़ानून का तमाचा’

Loading Ad...

बीजेपी प्रवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई का जिक्र करते हुए कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है. सर्वोच्च न्यायालय ने ईडी के अधिकारियों पर दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी है. यह उस मुख्यमंत्री को कानून का तमाचा है, जो समझती हैं कि वह संविधान से ऊपर हैं.

‘क्या केंद्रीय एजेंसियों को पार्टी के गुंडे रोकेंगे?’

गौरव भाटिया ने कहा कि ईडी के अधिकारियों को उनका कानूनी कार्य करने से रोकने के लिए जो वर्दीधारी प्रदर्शन किया गया, उस पर पश्चिम बंगाल पुलिस, डीजीपी और कमिश्नर की भूमिका को लेकर सर्वोच्च न्यायालय की तीखी टिप्पणी आई है. सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि क्या प्रदर्शन अब हाईकोर्ट के अंदर होंगे? क्या जंतर-मंतर बना दोगे? उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ ने कहा है कि बड़े कानूनी और संवैधानिक प्रश्न उठ रहे हैं और यदि इसका उत्तर नहीं दिया गया तो अराजकता की स्थिति पैदा हो जाएगी. क्या ईडी, सीबीआई और केंद्रीय एजेंसियों को पार्टी के गुंडे या टीएमसी के गुंडे रोकेंगे? क्या राज्य की पुलिस, जो ममता बनर्जी के आदेश का पालन कर रही है, उन्हें रोक सकती है?

Loading Ad...

2,742 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ- गौरव भाटिया

गौरव भाटिया ने आगे कहा कि 2,742 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है, जिसकी जांच चल रही है, लेकिन वहां की पुलिस और सरकार दखल दे रही है. जिन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए था, वही डरा रहे हैं और विवेचना को रोक रहे हैं. यह कैसा जंगल राज है? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसका उत्तर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि व्हाट्सऐप से मैसेज भेजे गए, टीएमसी के गुंडे कोर्ट के अंदर आए और न्यायाधीश को डराने का काम किया. जब कोई न्यायाधीश नहीं डरता है, तो वहां इतना शोर-शराबा किया जाता है कि उच्च न्यायालय को अपने आदेश में कहना पड़ता है कि जो वातावरण यहां बना हुआ है, वह शांतिपूर्ण सुनवाई के लिए उपयुक्त नहीं है.

‘संविधान की कसम खाने वाली ही उसे तार-तार कर रही हैं’

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बीजेपी प्रवक्ता ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने संविधान की रक्षा की कसम खाई थी, वही आज उसे तार-तार कर रही हैं और अराजकता फैला रही हैं, और उस व्यक्ति का नाम है ममता बनर्जी. फाइल पकड़कर खड़ी ममता बनर्जी से आज पूरे देश और पश्चिम बंगाल की जनता पूछ रही है, "तुम इतना क्यों छुपा रही हो, ममता बनर्जी? क्या ऐसा डर है, जिसे दबा रही हो?"

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...