Advertisement
Loading Ad...
कौन हैं Vrinda Shukla जो Bahraich कांड के बाद चर्चा में आईं | Bahraich
Bahraich कांड के दौरान एसपी वृंदा शुक्ला की जुबान से निकले मुस्लिम क्षेत्र जैसे शब्द पर देश भर में बहस छिड़ गई ऐसे में आप भी जान लीजिये कभी मुख्तार के बेटे और पत्नी के खिलाफ बड़ा खुलासा करने वालीं IPS वृंदा शुक्ला कौन हैं ?
Advertisement
Loading Ad...
बहराइच कांड के बीच जिस महिला पुलिस अफसर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। जिनके कंधे पर पूरे बहराइच की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है। उस तेज तर्रार IPS अफसर का नाम है वृंदा शुक्ला।
13 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान जब भारी बवाल हुआ। उस वक्त बतौर एसपी जिला बहराइच की कानून व्यवस्था संभाल रहीं वृंदा शुक्ला तुरंत उसी शाम को मोर्चा संभाल लिया। और खुद मैदान में उतर कर मामले को संभालने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन इसके बावजूद एसपी वृंदा शुक्ला के एक शब्द की वजह से सोशल मीडिया पर तमाम हिंदू उनके पीछे पड़ गये।
बहराइच कांड के दौरान मोर्चा संभालने वालीं एसपी वृंदा शुक्ला की जुबान से सिर्फ एक शब्द निकल गया कि विसर्जन यात्रा मुस्लिम क्षेत्र से गुजर रही थी। ध्यान दीजियेगा। मुस्लिम क्षेत्र। बस इसी शब्द की वजह से एसपी वृंदा शुक्ला की सोशल मीडिया पर खूब फजीहत होने लगी। पत्रकार अजीत भारती ने तो यहां तक कह दिया कि। "क्या योगी सरकार अपने प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसा निर्देश दे सकती है कि वो कथनों में मुस्लिम क्षेत्र ना बोलें ? ज्यों ही आप ऐसे शब्द बोलते हैं आप एक आतंकी विचारधारा को उचित ठहराते हैं कि उनका क्षेत्र था जहां से जाना अवैध है, योगी आदित्यनाथ संज्ञान लें"
दिल्ली बीजेपी के फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा ने भी दहाड़ते हुए ऐलान किया कि हम भारत को मुस्लिम और गैर मुस्लिम क्षेत्र में नहीं बटने देंगे। ये पूरा इलाका भारत मां का है।
बहराइच कांड के दौरान एसपी वृंदा शुक्ला की जुबान से निकले मुस्लिम क्षेत्र जैसे शब्द पर देश भर में बहस छिड़ गई कि। तो वहीं आपको एसपी वृंदा शुक्ला के बारे में आपको बता दें। उनके एक शब्द पर भले भी बवाल मच गया हो। लेकिन एसपी वृंदा शुक्ला को एक तेज तर्रार आईपीएस अफसर माना जाता है।
कौन हैं IPS वृंदा शुक्ला ?
IPS वृंदा शुक्ला मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं
पंचकूला में 13 मार्च 1989 को वृंदा शुक्ला का जन्म हुआ
वृंदा शुक्ला की शुरुआती पढ़ाई पंचकूला जिले में ही हुई है
हायर एजुकेशन के लिए वृंदा शुक्ला महाराष्ट्र चली गईं
महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स वृंदा ने आगे की पढ़ाई की
अमेरिका में ही वृंदा शुक्ला ने एक निजी कंपनी में काम किया
प्राइवेट नौकरी छोड़ सिविल सर्विसेज में जाने का मन बनाया
पहली बार वृंदा शुक्ला को UPSC परीक्षा में सफल नहीं हुईं
दूसरी कोशिश में वृंदा शुक्ला ने UPSC की परीक्षा पास की
2014 में IPS कैडर मिला और पुलिस सेवा ज्वॉइन कर ली
शुरुआत में उन्हें नागालैंड कैडर मिला बाद में यूपी कैडर मिल गया
नागालैंड कैडर की IPS बनीं वृंदा को 2022 में UP कैडर मिला
IPS वृंदा शुक्ला के पति अंकुर अग्रवाल भी IPS अफसर हैं
अंबाला में दोनों पड़ोसी थे और साथ ही UPSC की तैयारी की थी
साल 2016 में अंकुर अग्रवाल ने UPSC की परीक्षा पास की थी
यूपी के चंदौली जिले में SP के तौर पर तैनात हैं अंकुर अग्रवाल
नोएडा में IPS वृंदा अपने पति अंकुर अग्रवाल की बॉस भी रह चुकी हैं
आपको बता दें बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला इससे पहले भी चर्चाओं में रह चुकी हैं। जब साल 2023 में चित्रकूट की एसपी रहते हुए उन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और बहू निखत अंसारी के चित्रकूट जिले कांड का खुलासा किया था। दरअसल चित्रकूट जेल में मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी बंद था। इस दौरान उसकी पत्नी निखत रोजाना उससे मिलने जेल आती थी और 4 से 5 घंटे वहीं बिताती थी।और आवक-जावक रजिस्टर में निखत की कोई एंट्री भी नहीं होती थी। यहां तक कि बिना अनुमति के वह मोबाइल भी साथ रखती थी। इसकी सूचना मिलने पर एसपी वृंदा शुक्ला और जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने प्राइवेट वाहन से पहुंचकर जेल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने निखत और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद वह काफी चर्चा में रही थीं। और अब बहराइच हिंसा की वजह से सुर्खियों में हैं। ऐ
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...