Advertisement

Loading Ad...

कौन हैं 8 साल की बच्ची जिसने ब्रिटेन में मचाया ऐसा तहलका Anand Mahindra का भी जीत लिया दिल !

कौन हैं Binita Chhetry जिनके Dance ने अंग्रेजों की धरती पर मचाया ऐसा तहलका, दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी मुरीद हो गये !

Loading Ad...
INDIA GOT LATENT। ये नाम भला कौन भूल सकता है। क्योंकि यही वो कॉमेडी शो है। जिसमें कॉमेडी के नाम पर धड़ल्ले से अश्लीलता परोसी जा रही थी। और शो में बैठे। रणबीर अलाहबादिया। समय रैना जैसे लोगों को लगता था की कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता परोस कर ही जनता का दिल जीत सकते हैं। लेकिन वक्त ने ऐसी पल्टी मारी कि जनता के भारी विरोध के बाद उन्हें INDIA GOT LATENT की दुकान बंद करनी पड़ गई। क्योंकि जनता की अदालत में अश्लीलता नहीं। कला का सम्मान होता है। जिसकी सबसे बड़ी मिसाल पेश की है आठ साल की नन्हीं बच्ची ने। जिसने अंग्रेजों की धरती पर ब्रिटेन गॉट टैलेंट नाम के एक कार्यक्रम में ऐसा डांस किया। ऐसा डांस किया। कि मंच पर बैठे तमाम जज भी हैरान रह गये और सीट छोड़ कर नन्हीं बच्ची के लिए तालियां बजाने लगे। तो वहीं दूसरी तरफ हिंदुस्तान में भी इस नन्हीं बच्ची के डांस को लेकर इस कदर दीवानगी देखने को मिली कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से लेकर अरबों के मालिक और देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इस बच्ची के टैलेंट को दिल से सलाम ठोका है।

जिस बच्ची ने अपने जबरदस्त डांस से ब्रिटेन से लेकर हिंदुस्तान तक तहलका मचा दिया। उस बच्ची का नाम है बिनीता छेत्री। जो रहने वाली हिंदुस्तान के असम राज्य की हैं। यही वजह है कि ब्रिटेन गॉट टैलेंट में हिंदुस्तान का तिरंगा गर्व से ऊंचा करने वाली बिटिया बिनीता छेत्री की तारीफ खुद आसाम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एक पोस्ट में लिखा। "असम से यूके तक, असम की प्रतिभा ब्रिटेन के गॉट टैलेंट में चमकी, छोटी बिनीता छेत्री ने BGT के जजों को ‘Awww’ कहने पर मजबूर कर दिया क्योंकि उसने एक शानदार परफॉर्मेंस दिखाया और इसी के साथ नेक्स्ट राउंड में चली गई, छोटी सी बच्ची को मेरी शुभकामनाएं और उम्मीद है कि वह एक Pink Princes House खरीदने में सक्षम होगी"

असम सीएम हिमंता ने जहां अपने राज्य की बिटिया को BGT जीतने के लिए शुभकामनाएं दी तो वहीं देश के दिग्गज उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने तो बिनीता छेत्री के डांस को खुद के लिए मंडे मोटिवेशन बताया। और एक ट्वीट में लिखा "सिर्फ 8 साल की उम्र में विश्वस्तरीय दृढ़ इच्छाशक्ति, क्योंकि अपने शरीर पर इस तरह का कंट्रोल सिर्फ लगातार अभ्यास से ही आता है, अपने टारगेट तक पहुंचने के लिए बच्ची का फोकस पूरी तरह से है, भले ही वो सिर्फ एक पिंक प्रिंसेस हाउस ही क्यों ना हो, वो मेरी मंडे मोटिवेशन है "

सीएम हिमंता से लेकर आनंद महिंद्रा तक। सभी ने बिनीता छेत्री की तारीफ करने के साथ ही पिंक प्रिंसेस हाउस का भी खासतौर पर जिक्र किया। क्योंकि ब्रिटेन गॉट टैलेंट में पहुंचीं बिनीता छेत्री का सपना है कि वो इसे जीत कर लौटें। और इस शो से मिले पैसे से वो अपने लिए एक पिंक प्रिंसेस हाउस खऱीद सकें। जहां वो अपने परिवार के साथ रहना चाहती हैं। जैसे ही बिनीता छेत्री ने अपने सपने के बारे में बताया। मंच पर बैठे जज भी हैरान रह गये। क्योंकि छोटी सी उम्र में बिनीता छेत्री ने अपने परिवार के लिए एक बड़ा सपना देखा है। और अब उनका ये सपना पूरा हो पाता है या नहीं। ये तो फिलहाल वक्त बताएगा। वैसे बिनीता छेत्री का डांस देखकर आपको क्या लगता है।वो ब्रिटेन गॉट टैलेंट जीत कर अपना सपना पूरा कर पाएंगी। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...