Advertisement
कौन हैं UP STF के वो 5 जवान जिन्हें मिलेगा वीरता पुरस्कार ?
UP Police की Special Unit STF के पांच जवानों को इस बार मिलेगा वीरता पुरस्कार, जानिये कौन है योगी के वो पांच पुलिसकर्मी जिन्हें मिलेगा ये खास सम्मान ?
Advertisement
अमित श्रीवास्तव और अंगद सिंह यादव
Advertisement
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे एसटीएफ फील्ड इकाई के निरीक्षक अमित श्रीवास्तव और उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव ने साल 2021 के 13 सितंबर के दिन चौबेपुर थाने में एक एनकाउंटर में बड़ी भूमिका निभाई थी।
Advertisement
इस एनकाउंटर के लिए पुलिस अफसर अमित श्रीवास्तव और अंगद सिंह यादव को वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा, जो उनके शानदार कार्य और अपराधियों के खिलाफ उनकी कठोरता को दर्शाता है।
Advertisement
राजन कुमार, देवदत्त सिंह, रितुल कुमार वर्मा
उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर यानि नोएडा में STF की फील्ड इकाई में मुख्य आरक्षी की कमान संभाल रहे राजन कुमार, देवदत्त सिंह और रितुल कुमार वर्मा को भी वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, इन तीनों पुलिसकर्मियों ने
Advertisement
जिसे एनकाउंटर में ढेर करने वाले मुख्य आरक्षी राजन कुमार, देवदत्त सिंह और रितुल कुमार वर्मा को उनकी बहादुरी और साहस के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
क्या है STF?
स्पेशल टास्क फोर्स यानि STF का गठन 4 मई 1998 को किया गया था, ये पुलिस विभाग की एक खास यूनिट होती है जिसका काम गुंडे बदमाशों और माफियाओं के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम देना होता है, कहते हैं इसके गठन का विचार कुुख्यात माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला पर शिकंजा कसने के लिए आया था, जो कितना बड़ा माफिया था, इसी बात से समझ सकते हैं कि उसने एक बार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हत्या की सुपारी ले ली थी, हालांकि STF ने उसे पहले ही ढेर कर दिया था, इसके अलावा विकास दुबे को भी STF ने ही एनकाउंटर में मार गिराया था, यही वजह है कि STF के नाम से ही गुंडे बदमाशों की रूह कांपती है, ऐसे ताकतवर STF के पांच जवानों को इस बार वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा