Advertisement

Loading Ad...

संभल में जहां हुई थी हिंसा अब वहां बनेगी पुलिस चौकी, जानें क्या होगा नाम

संभल के शाही जामा मस्जिद के सामने जिला प्रशासन पुलिस चौकी का निर्माण करने जा रही है। इस पुलिस चौकी का नाम "सत्यव्रत पुलिस चौकी" होगा। दरअसल,यह नाम इसलिए रखा गया है। क्योंकि सतयुग में संभल का नाम सत्यव्रत नगर था। ऐसे में पौराणिक नाम के आधार पर इस पुलिस चौकी का नाम होगा।

Loading Ad...
 यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद अब उसी मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनने जा रही है। जिला प्रशासन ने जगह भी चिन्हित कर ली है और इसके निर्माण के लिए खुदाई भी शुरू कर दी है। बता दें कि पुलिस प्रशासन ने इस चौकी का नाम भी तय कर लिया है। संभल हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे। इनमें यूपी   पुलिस के कई जवान भी शामिल थे। दंगे के बाद से ही संभल लगातार चर्चाओं में है। 
संभल शाही जामा मस्जिद के सामने बनाई जाएगी "सत्यव्रत पुलिस चौकी" 
संभल के शाही जामा मस्जिद के सामने जिला प्रशासन पुलिस चौकी का निर्माण करने जा रही है। इस पुलिस चौकी का नाम सत्यव्रत पुलिस चौकी होगा। दरअसल, यह नाम इसलिए रखा गया है। क्योंकि सतयुग में संभल का नाम सत्यव्रत नगर था। ऐसे में पौराणिक नाम के आधार पर इस पुलिस चौकी का नाम होगा। फिलहाल निर्माण से पहले आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सरकारी सुरक्षा एजेंसी रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात किए गए हैं। ताकि किसी भी तरीके से वाद विवाद ना पैदा हो और शांति-व्यवस्था बनी रहे। 
जब पहुंचे एडिशनल एसपी तो आसपास के लोगों ने कागजात दिखाएं 
संभल के एडिशनल एसपी श्रीचंद्र ने टीवी चैनल आज तक से बातचीत में बताया कि " सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए इस जगह पर पुलिस चौकी बनाने का निर्णय दिया गया। यह कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। फिलहाल नपाई और नींव निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। बता दें कि जब एडिशनल एसपी भारी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स के साथ पहुंचे। तो मस्जिद कमेटी और आसपास के लोग अपने कागजात निकालकर एसपी के पास पहुंच गए। दरअसल, लोग कागज लेकर इसलिए पहुंचे क्योंकि उनका कहना था यह जगह उनकी है। फिलहाल एसपी ने इसकी जांच की बात कही है। 
संभल की शाही जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर किया गया सर्वे 
बता दें कि संभल की शाही जामा मस्जिद में एक याचिका पर अदालत के आदेश के बाद यहां भगवान विष्णु का हरिहर मंदिर होने का दावा किया गया था। अदालत के आदेश के बाद 24 नवंबर को जब सर्वे टीम यहां सर्वे के लिए पहुंची। इस दौरान मस्जिद के बाहर इकट्ठी भीड़ ने सर्वे टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद हिंसा भड़क गई। कई हजारों की संख्या में दंगाइयों ने पुलिस पर पथराव किया। दंगाइयों द्वारा कई गाड़ियों को भी जला दिया गया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़े। इस दंगे की आग में 4 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए। इनमें कई बड़े पुलिस अधिकारी भी गंभीर रूप से जख्मी हुए। इस दंगे में शामिल दंगाइयों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और करीब 2000 से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया गया। इनमें दर्जनों की गिरफ्तारी हुई और सैकड़ो नामजद हुए। हिंसा के बाद से इलाके में पुलिस सक्रिय हो गई। करीब महीना भर बीतने के बाद भी संभल खूब चर्चा बटोर रहा है। इनमें जिला प्रशासन की तरफ से सर्वे और खुदाई में कई प्राचीन मंदिर कुएं और अन्य प्राचीन चीजें भी मिली है। कई अन्य जगहों पर लगातार खुदाई जारी है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...