Advertisement

Loading Ad...

राहुल ने सदन में एकलव्य-द्रोणाचार्य की कहानी सुनाई तो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया ज़बरदस्त पलटवार

राहुल गांधी के संबोधन के बाद विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच काफ़ी बहस देखने को मिली। विपक्ष के सवालों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ज़बरदस्त पलटवार करते हुए कहा आप हम पर युवाओं का अंगूठा काटने का आरोप लगाते है लेकिन आपकी सरकार ने तो सिखों का गला काटा।

Loading Ad...
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। इस सत्र में शुक्रवार को संविधान पर चर्चा शुरू हुई जो लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। इस चर्चा के दूसरे दिन शनिवार को भी राहुल गांधी ने अपने 25 मिनट की बातों में द्वापर युग से लेकर मौजूदा संविधान तक का जिक्र किया। इसके साथ हीउन्होंने अडानी और यूपी में क़ानून व्यवस्था के सवालों को भी उठाया। राहुल गांधी के संबोधन के बाद विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच काफ़ी बहस देखने को मिली। विपक्ष के सवालों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ज़बरदस्त पलटवार करते हुए कहा आप हम पर युवाओं का अंगूठा काटने का आरोप लगाते है लेकिन आपकी सरकार ने तो सिखों का गला काटा। 


राहुल गांधी ने क्या दिया था बयान 

दरअसल, संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन शनिवार को राहुल गांधी जब स्पीच देने के लिए खड़े हुए सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने एकलव्य-द्रोणाचार्य की कहानी सुनाई। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर युवाओं का अंगूठा काटने का आरोप लगाते हुए कहा जैसे एकलव्य का अंगूठा काटकर द्रोणाचार्य ने उनका हुनर ले लिया था। उसी तरह भाजपा सरकार अग्निवीर से युवाओं का अंगूठा काट रही है। अडाणी को सारे कारोबार, इंडस्ट्री, पोर्ट, एयरपोर्ट देकर किसानों और युवाओं का गला काटा जा रहा है।


केंद्रीय मंत्री का राहुल गांधी पर पलटवार 

सदन के अंदर राहुल गांधी के बयान के बाद सरकार की तरफ़ से कमान संभालते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ज़बरदस्त पलटवार किया। उन्होंने कहा आप अंगूठा काटने की बात कर रहे हैं। आपकी सरकार में तो सिखों के गले काटे गए, आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने संविधान के महत्व और कांग्रेस की भूमिका को लेकर भी बातें रखी। उन्होंने कहा आज संविधान की बात करने वाले विपक्षी सांसदों को संविधान की मूल बातें भी पता नहीं हैं। उन्होंने कहा "पिछली बार मैंने विपक्ष के सांसदों से पूछा था कि आप जो संविधान लेकर चलते हैं, उसमें कितने पन्ने हैं। कोई भी जवाब नहीं दे सका था। आज मैं वही किताब लेकर आया हूं जिसे राहुल गांधी संविधान कहते हैं। इस किताब में कांग्रेस और गांधी परिवार की सच्चाई लिखी है।" संबोधन के दौरान अनुराग ठाकुर ने दावा किया इस किताब के प्रस्तावना भाग में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील गोपाल शंकर नारायण का जिक्र है, जिन्होंने लिखा है कि संविधान बनाने में बाबासाहेब अंबेडकर और अन्य महान लोगों का योगदान रहा, लेकिन यह संविधान नेहरूवादी सोच से अछूता रहा है।" इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भी आरोप लगाते हुए कहा "इमरजेंसी के दौरान आम नागरिकों के अधिकार छीने गए और न्यायपालिका को भी धमकाया गया. यह कांग्रेस का असली चेहरा दिखाता है। देश के संविधान ने ही नागरिकों को उनके अधिकार वापस दिलाए और लोकतंत्र को बचाया है।"
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...