Advertisement
Loading Ad...
Shilpi Raj के गाने Udanbaj Rajau पर छिड़ा विवाद तो Neha Singh Rathore ने तोड़ी चुप्पी !
भोजपुरी के सुपरहिट गाने उड़नबाज रजऊ का क्रेडिट लेने के लिए छिड़े विवाद के बीच खुद लोक गायिका नेहा सिंह राठौर आईं सामने और इस गाने पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि ये गाना उन्होंने पीएम मोदी पर तंज मारते हुए लिखा था और ये गाना उन्हीं का है !
Advertisement
Loading Ad...
छने। छने बदले। तोहरो मिजाज रजऊ। धोखेबाज रजऊ। उड़नबाज रजऊ। ये गाना तो आपने भी कभी ना कभी जरूर सुना होगा।और कभी ना कभी रील भी इस गाने पर जरूर बनाई होगी। लेकिन क्या पता है आपको। ये गाना किसके लिए लिखा गया था। किसने लिखा था।और क्यों लिखा था। ये जान जाएंगे तो आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि ये गाना किसी और के लिए नहीं। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लिखा गया था। और वो भी उनकी तारीफ में नहीं। उनकी आलोचना करने के लिए लिखा गया था। जिसे भोजपुरी की सुपरस्टार गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। और अब तो ये गाना सोशल मीडिया पर इतना हिट हो गया है कि अब तक 18 लाख से भी ज्यादा लोग इस पर रील बना चुके हैं।
इसी साल 13 जनवरी को यूट्यूब पर रिलीज किये गये इस गाने को जहां अब तक चार करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वहीं दूसरी तरफ इस गाने को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। एक और भोजपुरी गायिका करीना पांडेय ने शिल्पी राज पर गाना चोरी करने का आरोप लगा दिया है।जिसके बाद तो फिर ऐसा बवाल बढ़ा। ऐसा बवाल बढ़ा कि। इस लोकप्रिय गाने को लिखने वाली असली लेखक को सामने आना ही पड़ा। और वो लेखिका पता है कौन हैं। वो लेखिका हैं। का बा गाने वालीं। नेहा सिंह राठौर।जो सियासी पार्टियों के खिलाफ तंज मारते हुए गाने भी खूब गाती हैं। यहां तक कि पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ भी कई बार बयान देती रही हैं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें मोदी योगी का कट्टर विरोधी माना जाता है। और ये जो मशहूर गाना है। छने। छने बदले। तोहरो मिजाज रजऊ। धोखेबाज रजऊ। उड़नबाज रजऊ । ये गाना भी नेहा सिंह राठौर ने करीब तीन साल पहले पीएम मोदी पर तंज मारते हुए ही लिखा था।
नेहा सिंह राठौर ने इस गाने पर हो रहे विवाद को यहीं खत्म करने की अपील भी की और इसी के साथ ही उन्होंने गाने का क्रेडिट देने के लिए शिल्पी राज को धन्यवाद भी दिया। तो वहीं दैनिक भास्कर को दिये गये इंटरव्यू का लिंक भी कमेंट सेक्शन में डाल दिया जिससे लोग पढ़ और समझ सकें कि उड़नबाज रजऊ नेहा सिंह राठौर ने ही लिखा है। और जब उन्होंने लिखा है तो ये बात भी आप समझ ही सकते हैं कि उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ में नहीं। उन पर तंज मारते हुए लिखा है। वो भी साल 2023 में। यानि साल 2024 के लोकसभा चुनवा से पहले। क्योंकि जब भी कोई चुनाव आता है तो काबा गाने वालीं नेहा सिंह राठौर का तंज भरा गाना भी आ ही जाता है। इसीलिये साल 2023 में भी उन्होंने पीएम मोदी पर तंज मारते हुए गाना लिख दिया उड़नबाज रजऊ। जिसे अब जाकर भोजपुरी गायक शिल्पी राज ने आवाज दी है। ये जानने के बावजूद कि ये गाना पीएम मोदी के खिलाफ लिखा गया है। इस गाने पर अगर विवाद नहीं होता तो शायद ये बात भी सामने नहीं आती कि उड़नबाज रजऊ पीएम मोदी के खिलाफ लिखा गया है। जो आजकल ट्रेडिंग में चल रहा है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...