Advertisement
Akhilesh ने बुल्डोजर पर उठाए सवाल तो योगी बोले- जिसमें बुल्डोजर जैसा दम हो वही बुल्डोजर चला सकता है
बुल्डोजर पर छिड़ गई अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ में जंग, अखिलेश ने की बुल्डोजर की स्टीयरिंग बदलने की बात तो भड़के योगी बोले बुल्डोजर चलाने के लिए भी जिगरा चाहिए।
Advertisement
बुल्डोजर पर भिड़ गये अखिलेश और योगी
"2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा और देश की राजनीति उसके चुनावी परिणाम से प्रभावित होगी। भाजपा की सरकार में निर्दोष लोगों को सताया जा रहा है, किसान परेशान है, नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है, समाज का हर वर्ग परेशान और बदहाल है। 2027 में समाजवादी सरकार बनते ही पूरे प्रदेश के बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा।"
राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्त सीएम योगी के गोरखपुर को बुलडोजर की धमकी देने वाले अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि—"बुलडोजर में दिमाग नहीं होता, स्टीयरिंग होती है। उत्तर प्रदेश की जनता कब किसकी स्टीयरिंग बदल दे, या दिल्ली वाले कब किसका स्टीयरिंग बदल दें, कह नहीं सकते।"
Advertisement
बुलडोजर पर छिड़ी जंग के बीच, जब अखिलेश यादव ने स्टीयरिंग बदलने की बात करके सीधे योगी की कुर्सी बदलने पर तंज मारा, तो सीएम योगी भी पलटवार के मूड में आ गये। बुधवार को एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान, सपाई मुखिया अखिलेश यादव को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि—"बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए। उस पर सबका हाथ सेट नहीं हो सकता है। बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा जिसमें हो, वही बुलडोजर चला सकता है।"
Advertisement
बुलडोजर को लेकर सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच इससे पहले शायद ही कभी इतनी बहस छिड़ी हो, जितनी इस वक्त छिड़ी है। यह बहस इसलिये छिड़ी है क्योंकि कुछ ही दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि—
Advertisement
यह भी पढ़ें
बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट की इसी टिप्पणी के बाद सपाई मुखिया अखिलेश यादव बुलडोजर एक्शन पर कुछ ज्यादा ही योगी सरकार को घेरने लगे। और धमकी देते हुए यहां तक कह दिया कि साल 2027 में सपा सरकार बनेगी तो सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। उनकी इस धमकी पर सीएम योगी ने जिस तरह से पलटवार करते हुए कहा है कि बुलडोजर पर सबका हाथ सेट नहीं हो सकता, और बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा जिसमें हो, वही बुलडोजर चला सकता है, उसने स्थिति को और भी दिलचस्प बना दिया है।