Advertisement

Loading Ad...

25 नवंबर तक धरती के चक्कर लगाने वाला Mini Moon क्या है, जानें सबकुछ

29 सितंबर 2024 से 25 नवंबर 2024 तक, एक अस्थायी मिनी मून जिसे "2024 PT5" या छोटा चंद्रमा कहा जा रहा है, पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। यह मिनी मून एक छोटा एस्टेरॉयड है, जो अंतरिक्ष प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हालांकि, इसका आकार और चमक इतनी कम है कि इसे नंगी आंखों से या साधारण दूरबीन से देख पाना संभव नहीं है। इसे देखने के लिए विशेष खगोलीय दूरबीन की आवश्यकता होगी।

Loading Ad...
क्या आपने कभी सोचा है कि हमारी धरती के पास एक से ज्यादा चांद हो सकते हैं? जी हां, ये संभव है और इसे मिनी मून कहा जाता है। जिसे आप 29 सितंबर 2024 से 25 नवंबर 2024 तक पृथ्वी के चक्कर लगाते भी देख सकते है। इस अस्थायी मिनी मून का नाम है "2024 PT5"। 

अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह मिनी मून होता क्या है।  तो हम आपको बता दें कि मिनी मून छोटे आकार का एक अंतरिक्षीय पिंड है जो कुछ समय के लिए पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में फंस जाता है और कुछ हफ्तों से लेकर महीनों तक चक्कर लगाता है,और फिर अंतरिक्ष में वापस चला जाता है। यह घटना हमारे आकाश में एक अद्वितीय नज़ारा पेश करती है, क्योंकि एक साथ दो चांद देख पाना बहुत ही रोमांचक होता है।
कैसे आते हैं मिनी मून?
मिनी मून दो प्रकार से आते हैं। पहला, प्राकृतिक पिंड जैसे कि क्षुद्रग्रह, जब धरती के गुरुत्वाकर्षण में फंस जाते हैं, तो वे कुछ समय के लिए मिनी मून का रूप धारण करते हैं। दूसरा, हमारे अंतरिक्ष मिशनों से छोड़े गए कुछ रॉकेट पार्ट्स भी पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगा सकते हैं, जो मिनी मून का कार्य करते हैं।

इससे पहले कब हुआ था मिनी मून का चक्कर?

इससे पहले, पृथ्वी के चारों ओर घूमने वाले मिनी मून की घटना 2020 में हुई थी।  2020 में CD3 नाम के  एक छोटा एस्टेरॉयड ने पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाया था। यह लगभग 1.9 मीटर का था और एक साल तक हमारे ग्रह के चारों ओर घूमता रहा। इसके अलावा, 1991 में 1991 VG नामक एक अन्य एस्टेरॉयड भी इसी तरह के मिनी मून के रूप में पहचान में आया था, लेकिन यह भी कुछ समय बाद पृथ्वी से बाहर चला गया। इसके अलावा 2006 में भी एक मिनी मून पृथ्वी के चक्कर लगा चुका है।
कैसे देख सकते हैं मिनी मून?
2024 PT5 मिनी मून का आकार और चमक इतनी कम है कि इसे नंगी आंखों से या साधारण दूरबीन से देख पाना संभव नहीं है। इसे देखने के लिए विशेष खगोलीय दूरबीन की आवश्यकता होगी। अगर आप इस अद्भुत नज़ारे का आनंद लेना चाहते हैं, तो एक अच्छी क्वालिटी की दूरबीन का इस्तेमाल करें। मिनी मून को रात के आकाश में उस दिशा में देखें जहां चांद मौजूद होता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह मिनी मून करीब दो महीने तक पृथ्वी के इर्द-गिर्द चक्कर लगाएगा, इसलिए आपको इसे देखने का काफी समय मिलेगा।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...