Advertisement

Loading Ad...

99 सीटें लाने वाले Rahul Gandhi ने Smriti को लेकर ऐसा क्या कहा, अजीत भारती भड़क गए ?

99 सीटें लाने वाले Rahul Gandhi ने Smriti को लेकर ऐसा क्या कहा, अजीत भारती भड़क गए ? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अजीत भारती का ट्वीट

Loading Ad...

अमेठी से सांसद रहीं स्मृति ईरानी 18वीं लोकसभा में ना ही सांसद हैं और ना ही उनका मंत्री पद बचा है। ज़ाहिर हैं ऐसे में सरकारी बंगला तो रहेगा नहीं, लिहाजा प्रोटोकॉल के तहत स्मृति ईरानी को सरकारी आवास ख़ाली करना पड़ा, ठीक उस तरह जैसे राहुल गांधी को सांसदी जाने के बाद करना पड़ा था। उस वक़्त स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि ये आपका सरकारी बंगला नहीं है बल्कि आम लोगों का बंगला है। 

स्मृति ईरानी के समर्थन में आए राहुल गांधी

स्मृति ईरानी का बयान एक बार फिर उस वक़्त चर्चा में आ गया जब उन्हें ख़ुद अपनी आवास ख़ाली करना पड़ा।सोने पे सुहागा इस बार राहुल को जब मौक़ा मिला तो उन्होंने तंज नहीं कसा बल्कि ऐसा ट्वीट किया जिसने बीजेपी नेताओं की बोलती बंद कर दी। दरअसल ईरानी को कुछ लोग सरकारी आवास ख़ाली करने के बाद ट्रोल करने लगे, उन्हें Karma is Back कहकर चिढ़ाने लगे।लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रहीं स्मृति ईरानी को लेकर जहां एक तरफ कांग्रेस नेता मजे ले रहे थे तो वहीं खुद राहुल गांधी ने आगे आकर उनका बचाव किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- Winning and losing happen in life. I urge everyone to refrain from using derogatory language and being nasty towards Smt. Smriti Irani or any other leader for that matter. Humiliating and insulting people is a sign of weakness, not strength. इसका मतलब है जीवन में हार-जीत लगी रहती है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे श्रीमती के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें। उस मामले के लिए स्मृति ईरानी या कोई अन्य नेता। लोगों को नीचा दिखाना और अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।

Loading Ad...

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर हालांकि बीजेपी नेता खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत साक्षात करते दिखे लेकिन इन सबसे इतर पत्रकार अजीत भारती ने जिस तरह से राहुल गांधी को खदेड़ा वो सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गया। वैसे तो पत्रकार अजीत को कई बार राहुल गांधी को कई मुद्दों पर घेरते हुए देखा गया है लेकिन इस बार उन्होंने राहुल के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए जो लिखा वो जरा सुनिए।

Loading Ad...

अजीत भारती लिखते हैं- बोल कौन रहा है! जिसके 99 सीट झूठ बोल कर आए, जिसकी पार्टी का हैंडल हर दिन प्रपंच फैला रहा है, जिसकी मां ने पीएम के लिए तरह-तरह के अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, जो स्वयं सनातन को डेंगू कहने वालों के समर्थन में खड़ा रहा, वह आज दार्शनिक संत बन रहा है।अजीत भारती के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूज़र्स अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...