Advertisement

Loading Ad...

मोदी और धामी ने ऐसा क्या किया जिससे हर सनातनी बजा रहा ताली ?

पीएम मोदी के झारखंड में करमा पर्व के दौरान झावा पहनने का उदाहरण लेते हुए, धामी ने भी नवरात्रि के पहले दिन जौ बोने की परंपरा को अपनाया। दुर्गा माँ के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए, उन्होंने जौ धारण किया और गौ माता की पूजा भी की। यह सब दिखाता है कि कैसे वे परंपराओं को सहेजते हुए अपने प्रदेश को एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।

Loading Ad...

नवरात्रि का पावन पर्व है, और आज नवमी का दिन है। इस अवसर पर सीएम धामी भक्ति भाव में सरलता और सादगी से नजर आए। पहले उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर छोटी-छोटी बच्चियों का कन्या पूजन किया। उन्होंने सभी को तिलक लगाया और उनके पैर छुए। इसी बीच, एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी कन्या पूजन के दौरान रीति-रिवाज के अनुसार हरियाली भी धारण किए हुए हैं। यह हरियाली उन्होंने कानों पर धारण की है।सीएम धामी द्वारा धारण की गई इस हरियाली का महत्व क्या है, यह जानना भी जरूरी है, क्योंकि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेज कर अपनाकर चलते हैं।

पीएम मोदी ने भी धारण किया था झावा

पीएम मोदी भी हर सांस्कृतिक धरोहर को समयानुसार धारण करते हुए नजर आते हैं। झारखंड में करमा पर्व के अवसर पर पीएम मोदी को बहनों ने झावा पहनाया था, जिसकी उन्होंने प्रशंसा की और कहा कि इस करमा पर्व पर बहनें अपने भाई की कुशलता की कामना करती हैं। करमा पर्व के मौके पर आदिवासी पूजा कर अच्छी फसल की कामना की जाती है। इसके अलावा, बहनें अपने भाइयों की सलामती और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं।

नवरात्रि के पहले दिन, बोई जाती है जौ।

मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्र शुरू होते ही हरियाली बोने का महत्व है। देवभूमि में यह माना जाता है कि जो हरियाली बोते हैं, वह पौधा जब बड़ा होता है, तो उसे प्रसाद के रूप में लिया जाता है। सीएम धामी ने इस परंपरा को अपनाते हुए प्रसाद के रूप में जौ धारण की है। कहा जाता है कि जौ के पौधे जितने बड़े होते हैं, उतनी ही खुशहाली और सुख-शांति हमारे जीवन में आती है।

Loading Ad...

दुर्गा माँ को सबसे प्रिय है ‘जौ’।

Loading Ad...

मान्यता के अनुसार, दुर्गा माँ को जौ बहुत प्रिय है, इसलिए धामी ने माँ दुर्गा के सम्मान में जौ धारण की है। नवरात्रि और कन्यापूजन के मौके पर धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और लिखा कि शासकीय आवास पर शारदीय नवरात्रि के नवम् दिवस पर अष्ट सिद्धियों की दात्री माँ सिद्धिदात्री की आराधना कर समस्त लोक कल्याण हेतु प्रार्थना की, साथ ही सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।

नवरात्र का पावन पर्व, धामी ने की गौ पूजा।

Loading Ad...

सीएम धामी ने पत्नी सहित नवरात्र के पावन अवसर पर गौ माता की पूजा की और लिखा, "आदिशक्ति माँ भगवती समस्त प्रदेशवासियों का कल्याण करें और उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, ऐसी कामना करता हूँ।"

यह भी पढ़ें

तो आज नवरात्र के पावन पर्व और नवमी के मौके पर सीएम धामी भक्ति भाव के साथ देवभूमि की परंपरा को निभाकर प्रदेश को संदेश दे रहे हैं। वे पूरी सरलता और सहजता से भाव-विभोर दिखाई दे रहे हैं।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...