Advertisement
Loading Ad...
Dhruv Rathi ने ऐसा क्या कहा कि Yogi के मंत्री तुरंत बात ‘मान’ गये ?
Youtuber Dhruv Rathi ने झांसी अस्पताल कांड के बाद एक ऐसी वीडियो बनाई जिसके बाद जहां योगी सरकार की खूब फजीहत होने लगी तो वहीं योगी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इसी वीडियो के बाद एक ऐसा आदेश जारी कर दिया जो देश के नेताओं के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है !
Advertisement
Loading Ad...
b। नाम तो सुना ही होगा।एक ऐसे यूट्यूबर हैं। जो जर्मनी में बैठ कर मोदी सरकार के खिलाफ एजेंडा चलाया करते हैं। और उन्हीं के एजेंडे वाली वीडियो के बहाने भारत में विपक्ष मोदी सरकार पर हल्ला बोलता रहता है। कुछ ऐसी ही वीडियो ध्रुव राठी ने झांसी अस्पताल कांड के बाद बनाई। जिसके बाद जहां योगी सरकार की खूब फजीहत होने लगी। तो वहीं योगी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इसी वीडियो के बाद एक ऐसा आदेश जारी कर दिया। जो देश के नेताओं के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है।
दरअसल इस देश में ये चलन बहुत पुराना है। कि जिस सड़क से कोई बड़ा नेता या मंत्री गुजरने वाला होता है। उस सड़क को रातों रात ही चमका दिया जाता है। गलियों में चूना छिड़का जाता है।और स्वागत के लिए रेड कारपेट भी बिछा दिया जाता है। जिससे नेता या मंत्री जी नाराज ना हों।कुछ ऐसा ही झांसी में हुआ। जब एक तरफ अस्पताल में लगी भीषण आग में 11 मासूम बच्चों की जान चली गई।जिससे चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ था। इस दर्दनाक वारदात से यूपी ही नहीं पूरे देश में हड़कंप मच गया। तो वहीं प्रयागराज में मौजूद सीएम योगी ने खुद इस वारदात पर दुख जताने के साथ ही ये भी बताया कि हमारे स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर मौजूद हैं।
झांसी प्रशासन को जैसे ही ये खबर मिली कि स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक खुद घटना वाली जगह पर पहुंचने वाले हैं। तो आधी रात को ही सड़कें चमकाने के लिए उस पर चूने का छिड़काव किया जाने लगा। जिसे देख कर ऐसा लग रहा था कि यहां सवाल मासूम बच्चों की जान जाने का नहीं है। यहां सवाल मंत्री जी के स्वागत है।इसीलिये उनके स्वागत में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। जिसके लिए चूने का छिड़काव किया गया। जिससे खुद स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक नाराज हो गये और चूना डालने वाले के खिलाफ डीएम से कार्रवाई करने का आदेश दे दिया।
चूने के छिड़काव पर स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने नाराजगी तो जताई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्योंकि यही चूने का छिड़काव योगी सरकार को उस वक्त भारी पड़ गया जब जाने माने यूट्यूबर ध्रुव राठी ने इसे मुद्दा बना दिया। और इस पर एक वीडियो बनाते हुए ब्रजेश पाठक को नसीहत दे डाली कि।"जो चूना डाल रहे हैं अब इनकी क्या गलती है, क्या वो बंदा जो इनका VIP वेलकम कर रहा था अपनी मर्जी से कर रहा था, मंत्री जी पूरे राज्य में किसी को शौक नहीं होगा आपका VIP वेलकम करने का और अगर आपको इतनी ही निंदा करनी है VIP वेलकम की तो अपने चीफ मिनिस्टर आदित्यनाथ को कह कर एक ऑर्डर पास करवा दो कि पूरे यूपी में सारे VIP वेलकम बंद किया जाए आपको चैलेंज दे रहा हूं, इंतजार रहेगा ऐसे ऑर्डर पास होने का"
चुने के छिड़काव के मुद्दे पर ध्रुव राठी ने जैसे ही VIP वेलकम बंद करने के लिए ऑर्डर पास करने का चैलेंज दिया।यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने तुरंत खुद के वीआईपी वेलकम को बंद किये जाने का आदेश जारी कर दिया। और एक्स पर एक पोस्ट में लिखा।"अक्सर देखने में आया है कि प्रदेश के तमाम चिकित्सालयों/ चिकित्सा संस्थानों आदि में मेरे भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रास्ते पर चूने से जो मार्किंग की जाती है और कार्पेट बिछाया जाता है, साथ ही माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ इत्यादि भेंट किया जाता है, ये परिपाटी खत्म करते हुए भविष्य में इसके स्थान पर अपने-अपने अस्पतालों/संस्थानों की साफ-सफाई और रखरखाव के साथ ही मरीजों की सेवा-सुश्रुषा पर ध्यान दिया जाना चाहिए"
स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इससे जुड़ा आदेश जारी करने के लिए कितने सख्त हैं। ये इसी बात से समझ सकते हैं कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत भी दे डाली है कि जल्द से जल्द ये निर्देश जारी करें कि भविष्य में कभी मेरे वेलकम के लिए ना तो चूने का छिड़काव किया जाए और ना ही कार्पेट बिछाया जाए। आपको बता दें ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य मंत्री होने के साथ साथ यूपी सरकार में डिप्टी सीएम भी हैं।और अगर उन्होंने खुद अपने स्तर पर इस तरह का आदेश जारी किया है तो। उम्मीद है कम से कम मंत्री और बीजेपी नेता भी उनसे सीखेंगे। और वीआईपी वेलकम से दूर रहेंगे। वैसे आपको क्या लगता है। योगी सरकार को भी इस तरह के आदेश जारी कर सभी नेताओं और मंत्रियों का VIP वेलकम बंद करवा देना चाहिए।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...