Advertisement

Loading Ad...

Pahalgam हमले के बाद विदेश में पाकिस्तानी लड़कों से मिल कर क्या बोले Adnan Sami ?

Pahalgam: आतंकी नीति के चलते हालात ऐसे हो गये हैं कि अब तो पाकिस्तान के लोग ही अपनी सेना से नफरत करने लगे और पाकिस्तान छोड़ कर भारत आना चाहते हैं, ये सनसनीखेज खुलासा किया है कभी पाकिस्तानी रहे गायक अदनान सामी ने, जिन्होंने कुछ ही दिनों पहले कुछ पाकिस्तानी लड़कों से मुलाकात की थी, क्या है पूरा मामला देखिये ये खास रिपोर्ट !

Loading Ad...
जिन्ना की जिद पर अखंड भारत से अलग होकर जिस इस्लामिक देश पाकिस्तान का वजूद नक्शे पर आया. उस पाकिस्तान की हालत आज ऐसी हो गई है कि वहां की आवाम जहां दाने दाने को मोहताज है.तो वहीं दूसरी तरफ सत्ता में बैठी शहबाज सरकार हाफिज सईद. मसूद अजहर. दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों का पेट पालने में लगी हुई है. क्योंकि ऐसे ही आतंकवादियों के दम पर पाकिस्तान भारत में आतंकवाद फैलाता है. और ये बात एक बार फिर सच साबित हो गई जब 22 अप्रैल को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली.पाकिस्तान की इसी आतंकी नीति के चलते हालात ऐसे हो गये हैं कि अब तो पाकिस्तान के लोग ही अपनी सेना से नफरत करने लगे और पाकिस्तान छोड़ कर भारत आना चाहते हैं.ये सनसनीखेज खुलासा किया है कभी पाकिस्तानी रहे गायक अदनान सामी ने. जिन्होंने कुछ ही दिनों पहले कुछ पाकिस्तानी लड़कों से मुलाकात की थी.

तेरा चेहरा. लिफ्ट करा दे. माहिया. पल दो पल. बारिश. मेरी याद जैसे कई सुपरहिट गानों से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाले अदनान सामी को भला कौन नहीं जानता.एक वक्त था जब भारत में अदनान सामी के गाने इतने हिट हो गये थे कि लोग उन्हें भारतीय समझने लगे थे. जबकि हकीकत ये थी कि अदनान सामी पाकिस्तान के रहने वाले थे. और साल 2001 में पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ भारत में आए थे.लेकिन फिर कभी वापस नहीं गये.और साल 2016 में भारतीय नागरिकता हासिल कर ली. अब उनके नाम के आगे पाकिस्तानी नहीं. हिंदुस्तानी जुड़ गया है. ऐसे मशहूर गायक अदनान सामी जब अजरबैजान की राजधानी बाकू पहुंचे तो उनकी मुलाकात कुछ पाकिस्तानी लड़कों से हो गई. और इस मुलाकात के बाद अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर किये गये एक ट्वीट में बताया. "अजरबैजान के बाकू की खूबसूरत सड़कों पर चलते हुए कुछ बहुत प्यारे पाकिस्तानी लड़कों से मुलाकात हुई, उन्होंने कहा ‘सर, आप बहुत खुशनसीब हैं, आपने सही समय पर पाकिस्तान छोड़ दिया, हम भी अपनी नागरिकता बदलना चाहते हैं, हमें अपनी सेना से नफरत है, उन्होंने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है!, मैंने जवाब दिया ‘मुझे यह पहले से ही पता था"


पाकिस्तानी गायक अदनान सामी भी पहले पाकिस्तानी ही थे. लेकिन साल 2016 में मोदी सरकार ने उन्हें भारतीय नागरिकता दे दी थी. और अब जिन पाकिस्तानी लड़कों से अदनान सामी ने मुलाकात की है. वो भी उनकी तरह पाकिस्तान छोड़ कर भारत की नागरिकता हासिल करना चाहते हैं.

पहलगाम हमले पर क्या बोले अदनान सामी ?

इससे पहले 22 अप्रैल को जब आतंकवादियों ने पहलगाम में आतंकी वारदात को अंजाम दिया था. उस वक्त अदनान सामी ने इस घटना पर लिखा था. "पहलगाम हमले की विनाशकारी खबर और भयावह दृश्यों से जूझते हुए मेरा दिल टूट गया, मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं, जो अब नुकसान और दुख का असहनीय बोझ उठा रहे हैं। उन्हें आगे बढ़ने की ताकत मिले और उनके बिखरते जीवन में सांत्वना लाने के लिए ‘एक बार और हमेशा के लिए न्याय मिले’, हमें इस अध्याय को हमेशा के लिए समाप्त करने की जरूरत है!

आपको बता दें अदनान सामी का जन्म लंदन में हुआ है जबकि उनके पिता अरशद सामी खान पाकिस्तानी वायु सेना में पायलट थे. और सेना से रिटायर होने के बाद 14 देशों में पाकिस्तानी राजदूत के रूप में सेवा भी दी. साल 2009 में उनका निधन हो गया. अदनान सामी के पिता भले ही पाकिस्तानी रहें हों हालांकि उनकी मां नौरीन खान जम्मू की रहने वाली थीं. तो वहीं अदनान सामी की पहली पत्नी जेबा बख्तियार बलूचिस्तान की रहने वाली थीं. जिनसे 1996 में तलाक हो गया. और अब तीसरी पत्नी रोया के साथ भारत में रह रहे हैं. इतना ही नहीं साल 2016 में भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले गायक अदनान सामी को साल 2021 में पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...