Advertisement
पश्चिम बंगाल: मिथुन चक्रवर्ती ने पार्टी की बैठक में हिस्सा लिया, बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर ममता पर साधा निशाना
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने चुनावी प्रक्रियाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा, "अगर केंद्रीय सशस्त्र बल चुनाव के दौरान अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं तो मतदान अपने आप सुचारु रूप से हो जाएगा. लेकिन कभी-कभी वे नियंत्रण खो देते हैं."
Advertisement
पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के बोरहाट में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य और वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पार्टी की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए. इस दौरान भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया.
मिथुन चक्रवर्ती ने पार्टी की बैठक में लिया हिस्सा
इस बैठक में भाजपा के जिला नेतृत्व के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बूथ स्तर के नेता और कार्यकर्ता आए हुए थे. बैठक में बूथ-स्तरीय नेटवर्क को मजबूत करने, जमीनी गतिविधियों की समीक्षा करने और आगामी राजनीतिक अभियानों की रणनीति बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया.
Advertisement
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने चुनावी प्रक्रियाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा, "अगर केंद्रीय सशस्त्र बल चुनाव के दौरान अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं तो मतदान अपने आप सुचारु रूप से हो जाएगा. लेकिन कभी-कभी वे नियंत्रण खो देते हैं."
Advertisement
अभिषेक बनर्जी को मिथुन चक्रवर्ती ने दिया करारा जवाब
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी की ओर से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए मिथुन ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस्तीफा क्यों देना चाहिए? इस मुद्दे पर विपक्ष का रवैया गलत है.
Advertisement
मिथुन ने राज्य में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
बांकुड़ा के सोनामुखी में हाल ही में एक तृणमूल नेता की हत्या पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य में यह रोजमर्रा की घटना है. ममता सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर फेल है. वहीं एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य में यह जरूरी है.
यह भी पढ़ें
बैठक के बाद मिथुन चक्रवर्ती रवींद्र भवन के बाहर निकले, जहां उनसे मिलने के लिए इंतजार कर रहे बच्चों को उन्होंने निराश नहीं किया और गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.