Advertisement

Loading Ad...

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, CM ममता बनर्जी ने जताई हैरानी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सौंपा.

Loading Ad...

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राज्यपाल के इस्तीफे पर हैरानी जताते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठाया है. सीएम ममता ने कहा कि इस खबर से मैं हैरान और परेशान हूं.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम ममता बनर्जी ने लिखा, "पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे की अचानक आई खबर से मैं हैरान और बहुत परेशान हूं. उनके इस्तीफे के पीछे की वजहें मुझे अभी पता नहीं हैं. हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए, मुझे हैरानी नहीं होगी अगर आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राज्यपाल पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कुछ राजनीतिक फायदे के लिए दबाव डाला हो."

Loading Ad...

उन्होंने आगे लिखा, "केंद्रीय गृह मंत्री ने अभी मुझे बताया कि आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया जा रहा है. उन्होंने इस बारे में तय रिवाज के मुताबिक मुझसे कभी सलाह नहीं ली. ऐसे काम भारत के संविधान की भावना को कमजोर करते हैं और हमारे फेडरल स्ट्रक्चर की बुनियाद पर ही हमला करते हैं. केंद्र को कोऑपरेटिव फेडरलिज्म के सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए और ऐसे एकतरफा फैसले लेने से बचना चाहिए जो लोकतांत्रिक रिवाजों और राज्यों की इज्जत को कमजोर करते हैं."

Loading Ad...

राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपा अपना इस्तीफा

यह भी पढ़ें

बता दें कि राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपना इस्तीफा भेज दिया है. उनके इस्तीफे के पीछे के वजहों का आधिकारिक तौर पर अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. आनंद बोस का कार्यकाल पूरा होने में अभी डेढ़ साल का समय बचा हुआ था. आनंद बोस ने 2022 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का पद संभाला था. वह तीन साल से ज्यादा समय से इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...