Advertisement
बंगाल चुनाव: BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM ममता की दोनों सीटों पर इस दिग्गज को उतारा
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होंगे. BJP ने अपने 144 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है.
Advertisement
BJP ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. BJP ने कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिया है. नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों से मैदान में उतारा गया है.
पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर दोनों जगह से टिकट दिया है. ऐसे में उनकी सीधी टक्कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है. पिछले चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में CM ममता बनर्जी को करीब 2000 वोटों के अंतर से हराया था. इसके बाद भबानीपुर से ममता बनर्जी ने उपचुनाव में जीत दर्ज की थी.
देखें BJP की पहली लिस्ट में किसका है नाम?
Advertisement
अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से टिकट दिया गया है. कूचबिहार उत्तर (अजा) से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (अजा) से सावित्री बर्मन और दिनहाटा से अजय रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है.
Advertisement
इसके साथ ही, तूफानगंज से मालती रावा रॉय, कुमारग्राम (अजजा) से मनोज कुमार ओरांव, कालचिनी (अजजा) से विशाल लामा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा) से आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी से डॉ. शंकर घोष, फांसीदेवा (अजजा) से दुर्गा मुर्मू, गोलपोखर से सरजीत बिस्वास और चाकुलिया से मनोज जैन को मैदान में उतारा गया है.
यह भी पढ़ें- बंगाल में CM ममता को झटका, चुनाव आयोग का एक्शन, हटाए गए DGP और कोलकाता CP, सिद्धनाथ गुप्ता बने पुलिस महानिदेशक
Advertisement
पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में 12 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए थे. इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न उम्मीदवारों के नाम पर अपनी स्वीकृति दी थी.
पश्चिम बंगाल में कब होंगे चुनाव?
यह भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके साथ ही, चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे.