Advertisement

Loading Ad...

'हम घर में घुसकर मारेंगे...', आदमपुर एयरबेस से PM मोदी की दहाड़, कहा- भारतीय सेना न्यूक्लियर धमकी की हवा निकाल देती है

PM मोदी मंगलवार को पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां, उन्होंने सेना के जवानों को संबोधित भी किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में ऐसी कोई जगह नहीं, जहां आतंकवादी छुप सकें.

Loading Ad...

PM मोदी मंगलवार को पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित भी किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत माता की जय की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है. उन्होंने कहा कि भारत माता की जय का जयघोष सुनकर दुश्मन कांपने लगते हैं. भारत माता की जय मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी. हमारी सेना न्यूक्लियर धमकी की हवा निकाल देती है.

'पाकिस्तान में ऐसी कोई जगह नहीं...'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में ऐसी कोई जगह नहीं, जहां आतंकवादी छुप सकें, हम उन्हें घर में घुस कर मारेंगे और बचने का मौका तक नहीं देंगे. वो कायरों की तरह छिप कर आए थे, वो भूल गए कि उन्होंने जिन्हें ललकारा है वो हिंद की सेना है. पीएम मोदी ने वायुसेना के जवानों से कहा कि आपने उन्हें सामने से हमला कर मारा है.

निर्दोष लोगों का खून बहाने वालों का होगा महाविनाश

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा- ''विनाश और महाविनाश''. पीएम ने कहा कि आपके पराक्रम की वजह से ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने मने सुनाई दे रहा है. हर देशवासी आपके साथ खड़ा रहा, उनकी प्रार्थना आपके साथ है. वर्तमान के साथ ही, देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नई प्रेरणा बन गई है. मैं वीरों की धरती से आज आर्मी, एयरफोर्स, नेवी और BSF के अपने शूरवीरों को सैल्यूट करता हूं. आपके पराक्रम की वजह से ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रहा है. हर देशवासी आपके साथ खड़ा रहा, उनकी प्रार्थना आपके साथ है. 

Loading Ad...

'पाकिस्तान का सीना कब छलनी हो गया कि उसे पता भी नहीं चला' 

Loading Ad...

पीएम मोदी ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए आगे कहा कि उनकी स्पीड और सटीकता इस लेवल की थी कि दुश्मन हक्का बक्का रह गया, उसे पता ही नहीं चला कब उसका सीना छलनी हो गया.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...