Advertisement

Loading Ad...

'समय-सीमा वाले व्यापार पर हम कभी चर्चा नहीं करते...', ट्रेड डील न होने से खिसियाए डोनाल्ड ट्रंप को भारत ने दिया करारा जवाब

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ट्रेड डील पर भारत की तरफ से बातचीत करने की पेशकश वाले बयान पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा है कि 'हम कभी भी समय-सीमा वाले व्यापार समझौतों पर बातचीत नहीं करते. हम सिर्फ अच्छे और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौतों पर बातचीत करते हैं.'

Loading Ad...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ ट्रेड डील न होने से खिसियाए हुए हैं. वह लगातार भारत पर दबाव बनाने की कोशिश में हैं कि रूस से तेल खरीदारी बंद हो जाए, लेकिन भारत भी अपनी जिद पर अड़ा हुआ है और वह किसी भी तरीके से रूस के साथ रिश्ते को बिगाड़ना नहीं चाह रहा है. इस बीच  सोमवार को भी डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को टैरिफ मसले पर निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि भारत टैरिफ कम करने की पेशकश कर रहा है, लेकिन ट्रंप के इस बयान के कुछ ही देर बाद भारत ने एक बार फिर उन्हें दो टूक जवाब दिया. 

'भारत डेडलाइन वाले ट्रेड डील पर कभी चर्चा नहीं करता'

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ट्रेड डील पर भारत द्वारा बातचीत करने की पेशकश वाले बयान पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा है कि 'हम कभी भी समय-सीमा वाले व्यापार समझौतों पर बातचीत नहीं करते. हम सिर्फ अच्छे और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौतों पर ही बातचीत करते हैं.'

Loading Ad...

अभी बहुत कुछ होना बाकी है - पीयूष गोयल

Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आगे यह भी कहा कि 'भारत अपने सभी समझौतों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम एक समान और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते के लिए हमेशा तैयार हैं. भारत-अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर सक्रिय रूप से चर्चा कर रहा है. अभी बहुत कुछ हुआ है, अभी बहुत कुछ होना बाकी है. BTA के लिए अमेरिका के साथ हमारी बातचीत जारी है.'

ट्रेड डील पर छठे दौर की वार्ता स्थगित 

Loading Ad...

बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अब तक कुल 5 बार चर्चा हो चुकी है, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल पाया है. वहीं 27 अगस्त से 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बाद अमेरिकी दल ने छठे दौर की वार्ता के लिए भारत का अपना दौरा स्थगित कर दिया है. फिलहाल छठे दौर की वार्ता के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है. 

'इन देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर'

यह भी पढ़ें

पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि 'भारत ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस, ब्रिटेन और 4 यूरोपीय देशों के समूह EFTA के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं. वहीं अन्य देशों के साथ भी इसी तरह की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं.'

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...