Advertisement

Loading Ad...

'हमारे पास एटम बम, फटेगा तो चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा', राहुल गांधी का EC पर बड़ा हमला, कहा- रिटायर्ड हों, कहीं भी हों छोड़ेंगे नहीं

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को दी गई नई धमकी में कहा है कि 'हमारे पास एटम बम है, फटेगा तो हिंदुस्तान में चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा.' उन्होंने आयोग को और धमकी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग में बैठकर जो भी लोग ये काम कर रहे हैं. ऊपर से लेकर नीचे तक कोई भी हो, हम आपको छोड़ेंगे नहीं. हम बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हो. ये राजद्रोह है. इससे कम नहीं है. आप कहीं भी हो, रिटायर्ड हो या कुछ हो. हम आपको ढूंढकर निकालेंगे. कर्नाटक में इसका खुलासा करेंगे.

Image: Rahul Gandhi / X
Loading Ad...

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष इसके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. और इसकी अगुवाई  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं. राहुल लगातार चुनाव आयोग पर हमले कर रहे हैं और इस पूरी प्रकिया को संविधान के खिलाफ, वोट की चोरी और बीजेपी के पक्ष में कार्य के तौर पर प्रस्तुत कर रहे हैं. विपक्षी दल इस पूरे मुद्दे को जारी संसद के मॉनसून सत्र में भी उठा रहा है और मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन भी कर रहे हैं. 

इसी सिलसिले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है और मैं 100 प्रतिशत सबूतों के साथ ये बोल रहा हूं.  

'हमारे पास एटम बम है...'
राहुल गांधी ने भारत के निर्वाचन आयोग पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारे पास एटम बम है और ये फटेगा तो हिंदुस्तान में चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा. उन्होंने ये भी कहा कि अधिकारी रिटायर भी हो जाएंगे तो छोड़ेंगे नहीं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमारे पास सबूत है कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है, और मैं ये हल्के में नहीं बोल रहा हूं. मैं 100 प्रतिशत सबूतों के साथ ये बात कह रहा हूं. हम जैसे ही ये सबूत सबके सामने रखेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग वोट चोरी करा रहा है. किसके लिए करा रहा है-भाजपा के लिए करा रहा है. ये ओपन एंड शट है; इस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता.

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि हमें मध्य प्रदेश में संदेह था, लोकसभा चुनाव में संदेह था, और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संदेह था. हमें स्टेट लेवल पर लगा कि चोरी हुई है. एक करोड़ वोटर ऐड हुए थे, फिर हम थोड़ा डिटेल में गए. चुनाव आयोग हमारी मदद नहीं कर रहा था, इसलिए हमने अपनी तरफ से जांच करवाई. इस जांच में 6 महीने लगे और जो हमें मिला है, वो एटम बॉम्ब है, और ये फटेगा तो आप हिंदुस्तान में इलेक्शन कमीशन कहीं नहीं देखेंगे.

Loading Ad...

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं सिरियसली बोल रहा हूं, चुनाव आयोग में जो भी वोट चुराने का काम कर रहे हैं, उन्हें हम छोड़ेंगे नहीं. क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, जो देशद्रोह है. आप कहीं भी हों, चाहे आप रिटायर ही क्यों न हो जाएं, हम आपको ढूंढ निकालेंगे.

यह भी पढ़ें

'रिटायर्ड हो या कुछ हो...छोड़ेंगे नही'
राहुल ने आगे कहा कि मैं ये बड़ी गंभीरता से बोल रहा हूं कि जो भी ये काम कर रहे हैं. चुनाव आयोग में बैठकर जो भी लोग ये काम कर रहे हैं. ऊपर से लेकर नीचे तक कोई भी हो, हम आपको छोड़ेंगे नहीं. हम बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हो. ये राजद्रोह है. इससे कम नहीं है. आप कहीं भी हो, रिटायर्ड हो या कुछ हो. हम आपको ढूंढकर निकालेंगे. कर्नाटक में इसका खुलासा करेंगे.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...