Advertisement

Loading Ad...

भारी बारिश से Delhi में जलभराव | घंटों Traffic में फंसे लोग

शहर के कई मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति की वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने यहाँ येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Loading Ad...

दिल्ली में गुरुवार की सुबह लगातार बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया और यातायात भी जाम हो गया। भारी जलभराव वाली सड़कों पर गाड़ियां चल रही थीं और अंडरपास लगभग पूरी तरह से जलमग्न हो गए थे। शहर के कई मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति की वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने यहाँ येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी भारी बारिश हुई। झमाझम हुई बारिश की वजह से सड़कों का बुरा हाल हो गया जिसके बाद ऑफिस और स्कूल के लिए निकले लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। 

भारत मौसम विभाग ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में इस पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के मौसम विभाग के अनुसार, शहर के आधिकारिक मौसम केंद्र Safdarjung Observatory ने गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। 

Loading Ad...

बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर रहा था। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शहर का तापमान आज से थोड़ा बढ़ेगा।

LIVE
अधिक →
Loading Ad...
Loading Ad...