Advertisement
'जंग होने वाली है और ये सीरियस नहीं…', संसद में मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान सरकार को जमकर लताड़ा
पाकिस्तान संसद की विशेष सत्र के दौरान मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि सरकार ने संसद सत्र बुलाया है. पाकिस्तान इस वक्त जंग की राह में खड़ा है, लेकिन सरकार के लोगों में कोई संजीदगी नहीं दिख रही है.
Advertisement
पहलगाम टेरर अटैक को अंजाम देकर पाकिस्तान बुरी तरह से फंस गया है. हर एक दिन भारत उसपर कुटनीतिक तरीक़े से दबाव बना रहा है. पाकिस्तान इस डर के साये में जी रहा है कि उसपर कभी भी हमला हो सकता है. इसी बीच सोमवार 5 मई को पाकिस्तान संसद में एक ऐसा नजारा दिखा, जिसे देख सबको पता चला गया कि पाकिस्तान कितना डरा हुआ है. दरअसल कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के संबंधों में जारी तनातनी के बीच जमीयत उलेमा इस्लाम पार्टी के नेता मौलाना फजलुर रहमान ने शहबाज शरीफ सरकार को आड़े हाथों लिया है और कहा कि हम भारत के साथ युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं लेकिन शहबाज शरीफ सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है.
संसद के विशेष सत्र में क्या हुआ?
Advertisement
इस्लामाबाद में तनावपूर्ण माहौल के बीच JUIF के नेता और सांसद मौलाना फजलुर रहमान पाकिस्तान की नेशनल असेंबली से चिल्लाते हुए बाहर निकले. उनकी आवाज में डर और हताशा साफ़ झलक रही थी. फजलुर रहमान बोलने लगे कि जंग होने वाली है और ये सीरियस नहीं! मौलाना फजलुर रहमान ने आरोप लगाया कि पाकस्तान सरकार भारत के साथ इस तनातनी को हल्के में ले रही है.
Advertisement
मौलाना फजलुर रहमान ने संसद में कहा कि सरकार ने संसद सत्र बुलाया है. पाकिस्तान इस वक्त जंग की राह में खड़ा है, लेकिन सरकार के लोगों में कोई संजीदगी नहीं दिख रही है. कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है. अच्छा होता कि वे हमें हालात के बारे में बताते. पूरी जानकारी देते कि आखिर क्या हो रहा है. आईएसपीआर (सेना) ने इस बारे में बात की है, लेकिन कोई भी यहां सीरियस नहीं है. यह कहते हुए मौलाना फजलुर रहमान संसद से बाहर आ गए.
Advertisement
पाकिस्तान में हो रहीं ताबड़तोड़ बैठक
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कमजोर करने के लिए ताबड़तोड़ एक्शन लिए है. पीएम मोदी की इन एक्शन से पाकिस्तान बेचैन हो गया है. इस वजह से ताबड़तोड़ बैठक हो रही है. पाकिस्तान आर्मी में उथल-पुथल मचा हुआ है. उन्हें समय नहीं आ रही कि भाग्य सेना कब उनपर अटैक करेगी. इन सब के बीच पाकिस्तान का हाल रस्सी जल गई मगर बल नहीं गया वाला हो गया है. पाकिस्तानी नेताओं की तरफ़ से अनर्गल बयानबाज़ी की जा रही है. बार-बार बताने की कोशिश कर रहा है कि पहलगाम हमले में वो दोषी नहीं है. लेकिन सच्चाई क्या है सब जानते है, और पाकिस्तान का हाल क्या है यो तो मौलाना फजलुर रहमान का बयान साफ़ बयां कर रहा है.
यह भी पढ़ें