Advertisement
Loading Ad...
Postmortem House में अश्लीलता का वीडियो वायरल, सुरक्षा और नैतिकता पर सवाल
नोएडा में लाशों के बीच अश्लीलता का एक वीडियो सामने आया है। सेक्टर-94 में पोस्टमॉर्टम हाउस में रखे शवों के बीच एक युवक महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। अचानक पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो देखने के बाद लोग सुरक्षा और नैतिकता र सवाल खड़े कर रहें है। मामले पर DCP Noida ने कार्रवाई की बात कही है।
Advertisement
Loading Ad...
Noida : आज कल कैमरा, फोन और सोशल मीडिया का जमाना है। सोशल मीडिया पर लोग छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजों का वीडियो या फोटो डालते है। और वो वायरल भी हो जाती है। करोड़ों लोग उसे देखते है। उसपर रिएक्ट भी करते है। इनमें से कई वीडियो फनी होते है तो कई वीडियो कुछ गंभीर मुद्दों को जन्म देते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देश सभी हैरान है और इसपर कार्रवाई करने की मांग कर रहें है।
ये वीडियो नोएडा का बताया जा रहा है। दरअसल सेक्टर 126 के पोस्टमॉर्टम हाउस में एक सफाईकर्मी एक महिला के साथ अय्याशी कर रहा था। तभी एक अन्य युवक ने उनका ये वीडियो बना लिया और उसे सशल मीडिया पर डाल दिया। हैरानी की बात तो ये है कि ये अश्लीलता दिनदहाड़े सूरज की रौशनी में मुर्दाघर में की जा रही है। शवों के बीच ऐसी गिरी हुई हरकत करना सुरक्षा औऱ नैतिकता दोनों पर ही सवाल खड़े कर रहा है।
इधर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोग इसे देख दंग रह गए। औऱ इसपर तरह तरह के कमेंट कर रहें है।
1- कठोर कारवाई होना चाहिए।
2- डीप फ्रीजर में पड़ी हुई लाश को भी शर्म आ जाए,पर इन बेशर्मों का क्या ही कहे।
3- पोस्ट मार्टम हाउस को भी नहीं छोड़ रहे है लोग।
4- इसमें विडियो स्क्रिप्टेड लग रही,, महिला लास्ट में सर हिला रहीं जो विडियो बना रहा उसके तरफ कुछ इसारा कर रही फिर वो उसके साथ गलत काम करने लग जा रहा।। जो भी हो इन तीनों पर कार्यवाही होनी चाहिए।।
5- ये जो भी हैं उन्हें तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। और आपको विशेष तौर पर एक महिला होने के वजह से इस महिला की पहचान ऐसे उजागर नहीं करनी चाहिए। आप इस वीडियो को ब्लर करके भी सोशल मीडिया में शेयर कर सकती थीं।
6- कोई लगाम नही है ऐसे चरित्रहीन गुंडो पर ???
जैसे इस वीडियो को देखने के बाद नोएडा पुलिस ने इसपर रिएक्ट किया। DCP Noida ने X Handle पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'उक्त प्रकरण के संबंध में घटना में शामिल एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना सेक्टर-126 पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रचिलत है।'
वीडियो आपके मन में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा होगा। पुलिस इस मामले पर कार्रवाई की बात कह रही है। योगी के यूपी में एसे किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा जो Law and Order या फिर आम जनता को परेसान करेगा। अब इस युवक का क्या होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...