Advertisement
Vaishno Devi Yatra: खराब मौसम की चेतावनी, 5 से 7 अक्टूबर तक स्थगित रहेगी यात्रा
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम संबंधी सलाह के मद्देनजर वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक स्थगित रहेगी और 8 अक्टूबर को फिर से शुरू होगी. भक्त आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रह सकते हैं.
Advertisement
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक बार फिर वैष्णो देवी यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. श्राइन बोर्ड ने तीन दिनों के लिए वैष्णो देवी यात्रा स्थगित करने की जानकारी दी है.
तीन दिनों के लिए स्थगित रहेगी वैष्णो देवी यात्रा
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम संबंधी सलाह के मद्देनजर वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक स्थगित रहेगी और 8 अक्टूबर को फिर से शुरू होगी. भक्त आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रह सकते हैं.
Advertisement
भूस्खलन से 35 से अधिक तीर्थयात्रियों को गई थी जान
Advertisement
बता दें कि जम्मू संभाग में 26 अगस्त को अत्यधिक खराब मौसम के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन होने से 35 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इसके कारण माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी. कटरा में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश जारी किया था.
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की हुई थी आलोचना
Advertisement
यह भी पढ़ें
भूस्खलन त्रासदी के बाद, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आलोचना हुई थी, यहां तक कि जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी यात्रा के मामलों का प्रबंधन करने वाले एसएमवीडीएसबी के अधिकारियों को दोषी ठहराया था. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन दिन बाद माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया था.